फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Checked security system in bank branch and customer service center

बैंक शाखा व ग्राहक सेवा केंद्र में जांची सुरक्षा व्यवस्था

Tue, 21 Jul 2020 09:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Checked security system in bank branch and customer service center
श्रावस्ती। बैंक शाखाओं की सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस की ओर से मंगलवार को विशेष अभियान चलाया गया। एसपी के निर्देश पर पुलिस कर्मियों ने थाना क्षेत्र में पड़ने वाले बैंकों व ग्राहक सेवा केंद्रों में जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह के निर्देश पर मंगलवार को सभी थाना व चौकी प्रभारियों द्वारा बैंक जांच के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे के नेतृत्व में भिनगा कोतवाली पुलिस द्वारा भिनगा नगर सहित आसपास क्षेत्र के बैंकों की सुरक्षा जांची गई। इस दौरान उन्होंने नगर के विभिन्न बैंक शाखाओं में जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

जबकि क्षेत्राधिकारी नगर हौसला प्रसाद व क्षेत्राधिकारी इकौना तारकेश्वर पांडे के नेतृत्व में पुलिस द्वारा बैंक में लगे सीसीटीवी, सायरन व संदिग्ध व्यक्तियों सहित वाहनों की जांच की गई। पुलिस कर्मियों ने बैंक में उपस्थित लोगों से बैंक आने का कारण पूछा साथ ही उन्हें सुरक्षा की जानकारी देकर जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि अनावश्यक रूप से मौजूद लोगों को बैंक के आसपास जमावड़ा न लगाने अन्यथा की स्थिति में जेल भेजने की चेतावनी भी दी। पुलिस ने थाना क्षेत्र में पड़ने वाले विभिन्न बैंक शाखाओं व ग्राहक सेवा केंद्रों के आसपास, अंदर बाहर सघन जांच कर बैंक में लगे सीसीटीवी, सायरन व संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की जांच कर मौजूद लोगों को कोरोना वायरस से सुरक्षा एवं बचाव के टिप्स भी बताए। साथ ही पुलिस ने लोगों को सामाजिक दूरी का पालन करने तथा मास्क, सैनिटाइजर आदि का उपयोग करने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed