{"_id":"60c790e98ebc3e84370ef93e","slug":"chc-superintendent-beat-the-doctor-together-with-the-cho-srawasti-news-lko582441192","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी अधीक्षक ने सीएचओ संग मिलकर चिकित्सक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी अधीक्षक ने सीएचओ संग मिलकर चिकित्सक को पीटा
विज्ञापन
श्रावस्ती। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवा में तैनात एक चिकित्सक को रविवार शाम सीएचसी अधीक्षक ने सीएचओ संग मिल कर पिटाई कर दी। जिसकी सूचना के बाद सोनवा पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं घटना की जानकारी के बाद एसीएमओ ने मौके पर पहुंच कर जांच की। जबकि सीएमओ द्वारा तीनों लोगों को अपने कार्यालय में तलब किया गया है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवा में तैनात चिकित्सक डॉ. आशुतोष कुमार संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में भी अपनी सेवा दे रहे हैं। जिनका आरोप है कि रविवार शाम जिला अस्पताल से वापस लौटने के बाद वह सीएचसी आए थे। जहां उनके द्वारा अपने कक्ष का ताला खोला गया तो यहां तैनात चीफ हेल्थ ऑफीसर डॉ. रजत कुमार उन पर बिफर पड़े। इसके बाद दोनों में कहासुनी होने लगी। इस दौरान बात इतनी बढ़ी कि सीएचओ डॉ. रजत कुमार ने पीड़ित की पिटाई शुरू कर दी। इस बीच पहुंचे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार भारती ने भी पीड़ित को मारा पीटा। जिसकी सूचना डॉ. आशुतोष कुमार ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एपी भार्गव को दी। जिनके द्वारा तीनों को सीएमओ कार्यालय तलब किया गया है।
वहीं सोमवार को डॉ. आशुतोष कुमार की ओर से सीएचसी अधीक्षक व सीएचओ के विरुद्ध सोनवा थाने में तहरीर दी गई है। तहरीर मिलने के बाद सोनवा पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं इस बारे में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश मातनहेलिया ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद मैं स्वयं सीएचसी सोनवा गया था। जहां दोनों ही पक्षों ने अपनी-अपनी बात बताई। चिकित्सक व सीएचओ के बीच हाथापाई की बात प्रकाश में आई है। सीएमओ द्वारा तीनों लोगों को अपने कार्यालय में तलब किया गया है। आगे जो भी कार्रवाई होनी होगी वह सीएमओ के स्तर से होगी।