फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Change life style and plant trees

Shravasti News: जीवन शैली बदलें और लगाएं पेड़

Fri, 23 Jun 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 23 Jun 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Change life style and plant trees
आपदाओं से बचाव के लिए कार्यशाला आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को आपदाओं से बचाव के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। अध्यक्षता डीएम ने की। कार्यशाला का शुभारंभ डीएम ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व पुष्प अर्पित कर किया। इस दौरान बाढ़ में डूबने, लू व सर्पदंश को लेकर जन समुदाय को जागरूक किया गया।

कार्यशाला के दौरान डीएम कृतिका शर्मा ने कहा कि जिला तराई क्षेत्र में होने के कारण बाढ़ प्रभावित है। जिले में बाढ़ के दौरान जिलेवासियों को विभिन्न समस्याओं से रूबरू होना पड़ता है। बरसात के दौरान नदियों में नेपाल का पानी भी आ जाने से वह उफान पर रहती हैं। जिससे जिले को बाढ़ जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है। इसके लिए आपदा विभाग द्वारा तैनात किये गये आपदा मित्र एवं अन्य वालंटियर पूरी तत्परता के साथ अपनी भूमिका निभाएं। अपर जिलाधिकारी अमरेन्द्र कुमार वर्मा ने कहा कि सभी अधिकारी इस कार्यशाला के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त कर लोगों में आपदाओं के प्रति जागरूकता लाएं। प्रशिक्षण कार्यक्रम में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ गांधी नगर गुजरात से आए डाॅ. महावीर गुलेचा ने कहा कि इस बार भारत का अधिकतम तापमान 60 डिग्री सेंटीग्रेड तक था। इस बार औसत तापमान में 1.5 डिग्री सेंटीग्रेड की वृद्धि दर्ज की गई है। तापमान इसी तरह बढ़ता रहा तो दिन के छह घंटे जब अधिकतम काम होता है, उस समय काम बंद करना पड़ेगा। इससे देश की उत्पादन क्षमता प्रभावित होगी। लोगों को अपनी जीवन शैली को बदलने व अधिक से अधिक पेड़ लगाने की आवश्यकता है। अन्यथा आगे चलकर स्थिति हाथ से निकल जाएगी। इस दौरान आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार मिश्र, बीएसए अमिता सिंह, बीईओ प्रिया पाठक, राजीव ओझा, सुनीता वर्मा, अमित कुमार, फूलचंद्र मौर्या, प्रधानाचार्य जगतजीत इंटर कॉलेज, इकौना डाॅ. भूदेश्वर पांडे सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed