{"_id":"69b1aa6d6b85f7473806c07d","slug":"change-in-weather-in-terai-farmers-worried-shravasti-news-c-104-1-slko1011-118611-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: तराई में बदला मौसम, किसान चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: तराई में बदला मौसम, किसान चिंतित
Wed, 11 Mar 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में बीते दो दिनों से आसमान में बादल छाए हुए हैंं। वहीं, दिन के समय भी धुंध देखने को मिल रही है। हालांकि तापमान पर इसका असर नहीं दिखा है और लोगों को उमस का अहसास हो रहा है। बादल व धुंध ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है और किसान बारिश को लेकर चिंतित हैं।
किसानों ने बताया कि अगर इस समय बारिश हुई तो गेहूं व सरसो दोनों को नुकसान होगा। धुंध व बादलों के चलते सरसों में माहू कीट लगने व उत्पादन घटने का खतरा है। गेहूं निकल आया है और बालियां परिपक्व हो रही हैं। ऐसे में बारिश होने पर गेहूं के गिरने व दानों के कमजोर होने का खतरा है।