फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Cattle shelter on main road

Shravasti News: मुख्य मार्ग बने मवेशियों के आश्रय स्थल

Mon, 07 Aug 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 07 Aug 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Cattle shelter on main road
श्रावस्ती/इकौना। जिले के कस्बे, बाजार, मार्ग व गलियां छुट्टा गोवंशों व मवेशियों का आश्रय स्थल बने हुए हैं। इनके कारण आए दिन दुर्घटनाएं भी घटित हो रही है। इसके बाद भी न तो नगर पालिका व नगर पंचायत इन्हें संरक्षित करा रही है और न ही संबंधित ग्राम पंचायत ही। जिसके चलते आए दिन लोग काल के गाल में समा रहे हैं।
विज्ञापन


जिले में 64 गोआश्रय स्थल संचालित हैं। इनमें मात्र 1100 गोवंश ही संरक्षित किए गए हैं। शेष गोवंश खुले घूम रहे हैं। पशु एक तरफ किसानों की फसल चट कर रहे हैं वहीं सड़क पर आश्रय ले रहे हैं। इसके कारण आए दिन लोग हादसे का शिकार भी हो रहे हैं। इकौना में 300 गोवंश की क्षमता वाली कान्हा गोशाला में मात्र सोलह गोवंश ही संरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन

जबकि भिनगा में भूमि चयन के बाद भी अभी इसका निर्माण नहीं कराया गया है। यही स्थिति वृहद गोशाला स्थल का भी है। जहां पांच सौ गोवंशों को संरक्षित किया जा सकता है। इनमें से मात्र एक वृहद गोशाला का संचालन हो रहा है। जिसमें 107 गोवंश ही संरक्षित हैं। वहीं इकौना के जयचंद पुर कटघरा, सेमगढा व सिरसिया के मोतीपुर कला में यदि वृहद गौशाला का निर्माण पूरा करा दिया जाए तो 1500 गोवंशों को संरक्षित किया जा सकता है। इसके बावजूद इस पर जिला प्रशासन गंभीर नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह हैं जिम्मेदार
नगर पालिका व नगर पंचायत सीमा क्षेत्र में छुट्टा गोवंशों को संरक्षित कराने की जिम्मेदारी संबंधित ईओ की है। जबकि ग्राम पंचायतों में इन्हें संरक्षित कराने की जिम्मेदारी संबंधित ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव सहित लेखपाल की है। जिनकी लापरवाही के कारण गोवंश छुट्टा घूम रहे हैं। जो आए दिन किसी न किसी की मौत का कारण बन रहे हैं।


नगर निकाय जिम्मेदार
संरक्षित गोवंशों के सुपरवीजन के लिए सिर्फ हम नोडल अधिकारी की भूमिका में हैं। उन्हें संरक्षित करने की जिम्मेदारी संबंधित नगर निकाय व ग्राम पंचायत की है। ऐसे में जवाबदेही भी उन्हीं की है। - डाॅ. मानव, सीवीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed