{"_id":"642db5079f14d9060c03bf66","slug":"cattle-roaming-on-the-roads-becoming-a-hindrance-to-traffic-srawasti-news-c-13-1-167498-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: आवागमन में बाधा बन रहे सड़कों पर घूम रहे मवेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: आवागमन में बाधा बन रहे सड़कों पर घूम रहे मवेशी
Wed, 05 Apr 2023 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Wed, 05 Apr 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। छुट्टा मवेशियों को गोआश्रय केंद्रों में संरक्षित कराने के लिए मुख्यमंत्री की ओर से दी गई समय सीमा पूरी हो चुकी है। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से छुट्टा घूम रहे गोवंशों को संरक्षित नहीं किया जा रहा है। ये गोवंश ग्रामीण क्षेत्र ही नहीं मुख्य मार्ग सहित तहसील व कलेक्ट्रेट गेट के आसपास डेरा जमाए हुए हैं।
छुट्टा गोवंशों को गोआश्रय स्थलों में भेजने के लिए पशुपालन विभाग को 31 मार्च तक का समय दिया गया था। जो अब पूरा हो चुका है। साथ ही नोडल अधिकारियों को पांच अप्रैल तक इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया था। इसके बावजूद जिले में छुट्टा गोवंशों को संरक्षित करने की अब तक कोई पहल नहीं की गई।
गांव हो या खेत खलिहान, झुंड के झुंड छुट्टा गोवंश अपना डेरा जमाए हुए हैं। इनसे फसलों को बचाने के लिए किसान दिन-रात खेत की रखवाली कर रहा है।
यही नहीं भिनगा नगर के सब्जी मंडी, सदर तहसील के सामने राजर्षि ठाकुर द्वारा मैदान, दहाना बस स्टैंड, नई बाजार, दीवानी न्यायालय गेट सहित कलेक्ट्रेट गेट व चौराहे के आसपास दर्जनों छुट्टा गोवंश घूमते रहते हैं। जबकि यहां से डीएम व एसडीएम सहित जिला स्तरीय अधिकारी दिन में कई बार आते-जाते हैं।
विज्ञापन
इसके बावजूद झुंड में मौजूद इन छुट्टा गौवंशों को संरक्षित नहीं कराया जा रहा है। ऐसे में जिले में मुख्यमंत्री का आदेश माखौल बनकर रह गया है। संवाद