फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Case on six in marriageer's murder

विवाहिता की हत्या में छह पर केस

Wed, 27 May 2020 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Case on six in marriageer's murder
इकौना (श्रावस्ती)। ग्राम इटवरिया के सफेरनपुरवा निवासी विवाहिता की मौत के मामले में बुधवार को पिता ने दहेज के लिए छह लोगों पर हत्या का केस दर्ज कराया है। फिलहाल सभी छह आरोपी सास, ससुर, जेठ, जेठानी व ननद-ननदोई घर छोड़कर फरार है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भिनगा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लखहिया निवासी कामता प्रसाद वर्मा ने अपनी पुत्री रीना (22) का विवाह इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम इटवारिया के मजरा सफेरन पुरवा निवासी राजेश कुमार पुत्र भगतराम के साथ किया था। कुछ माह पूर्व राजेश कुमार मेहनत मजदूरी करने दूसरे प्रदेश चला गया था।
विज्ञापन

जहां से अभी वापस नहीं लौटा है। सोमवार को संदिग्ध हालात में रीना की मौत हो गई थी। उसके गले में रस्सी का निशान भी था। घटना के बाद मृतका के ननद, ननदोई, जेठ, जेठानी, सास व ससुर घर छोड़कर फरार हो गए थे। मृतका के पिता ने ससुरालीजनों पर दहेज की मांग को लेकर उसकी पुत्री को परेशान करने व उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने भगत राम, लालबाबू, शकुंतला देवी, सुशीला, दिनेश व रामलाली पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर के आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed