{"_id":"5ff736ec8ebc3e30b7778440","slug":"car-tire-cracked-on-highway-six-injured-srawasti-news-lko558667595","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर कार का टायर फटा, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर कार का टायर फटा, छह घायल
विज्ञापन
श्रावस्ती। बलरामपुर-बहराइच हाईवे पर गुरुवार को कार का टायर फटने से हादसा हो गया। इसमें कार सवार चार व्यक्तियों के साथ ही दो राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची माडल थाना श्रावस्ती की पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने सभी को लखनऊ रेफर कर दिया।
शाहजहांपुर से गुरुवार को इटवा बाजार जा रहे कपड़ा व्यापारियों की कार का टायर बलरामपुर-बहराइच हाईवे पर फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर एक बाइक से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति व एक महिला दूर जा गिरे। वहीं अनियंत्रित कार भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे कार सवार चार लोग भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया।
जहां कार सवार लोगों की पहचान खालिद पुत्र जहीर लहान व तसरीफ पुत्र इरशाद निवासीगण उमाभोज थाना रौजा शाहजहांपुर, जमातुल्ला पुत्र मस्जिदुल निवासी इटवा बाजार सिद्धार्थनगर व मुख्तार पुत्र उमर निवासी मूसा इटवा के रूप में हुई। वहीं बाइक सवार व्यक्ति व महिला की पहचान नहीं हो सकी। घायलों की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर सभी छह लोगों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।