फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Car collides with pipe laden trolley, engineer dies

पाइप लदी ट्रॉली से टकराई कार, इंजीनियर की मौत

Mon, 12 Oct 2020 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Car collides with pipe laden trolley, engineer dies
श्रावस्ती में बौद्ध परिपथ पर हादसे के दौरान कार में घुसा पाइप। - फोटो : SRAWASTI
इकौना (श्रावस्ती)। बौद्ध परिपथ स्थित महामाया राजकीय महाविद्यालय के निकट रविवार देर रात तेज रफ्तार कार आगे जा रही पाइप लदी ट्रॉली से टकरा गई। पाइप शीशा तोड़कर कार सवार इंजीनियर के सिर में जा घुसी। इंजीनियर को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया था जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में चालक व पत्नी को मामूली चोट आई।
विज्ञापन

लखनऊ के अलीगंज निवासी अवधेश त्रिपाठी (40) पेशे से इंजीनियर थे। उनकी तैनाती हिमाचल प्रदेश में थी। रविवार को अवधेश पत्नी व चालक के साथ कार से बलरामपुर के देवीपाटन मंदिर दर्शन करने गए थे जहां से तीनों लोग देर रात लौट रहे थे। जैसे ही कार बौद्ध परिपथ स्थित इकौना थाना क्षेत्र के महामाया राजकीय डिग्री कॉलेज के पास पहुंची, तभी आगे लोहे की पाइप लेकर जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक मुड़ गई। इसके चलते चालक कार से नियंत्रण खो बैठा। रफ्तार काफी तेज होने के कारण कार पीछे से ट्रॉली में जा टकराई।
विज्ञापन

इस दौरान ट्रॉली पर लदी लोहे की पाइप कार का शीशा तोड़कर अवधेश त्रिपाठी के सिर में घुस गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल इंजीनियर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया गया। इंजीनियर की हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं कार चालक व अवधेश की पत्नी को मामूली चोट आई। इस बारे में थानाध्यक्ष इकौना अनिल दीक्षित ने बताया कि परिवारीजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed