फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Campaign launched to stop electricity theft

बिजली चोरी रोकने के लिए चला अभियान

Sat, 09 Apr 2022 09:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 09:33 PM IST
विज्ञापन
Campaign launched to stop electricity theft
इकौना / जमुनहा (श्रावस्ती)। जिले में बिजली चोरी रोकने के लिए शुक्रवार को विजलेंस टीम द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान 18 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। जिनके विरुद्ध स्थानीय थाने में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

अवर अभियंता विद्युत भिनगा जियालाल गौतम ने विजलेंस टीम के साथ भिनगा नगर के आसपास छापा मारा। इस दौरान टीम द्वारा कृष्णा नगर निवासी राजू, रोहित गुप्ता, जहीर, मटखनवा निवासी प्रधान यादव, भिनगा पानी टंकी निवासी केवल राम, रमना पशु अस्पताल निकट निवासी बुधराम, पटेल चोराहा निवासी महमूद व फायर स्टेशन निकट निवासी पिंटू यादव को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। जिनका कनेक्शन काटने के साथ ही अवर अभियंता द्वारा उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए भिनगा कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

वहीं उपखंड अधिकारी इकौना रुद्र प्रताप के नेतृत्व में टीम द्वारा इकौना कटरा में दो लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। जिनके विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया। वहीं पांच उपभोक्ताओं के विद्युत भार को बढ़ाया गया है। इस दौरान 11 उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी काटे गए। साथ ही 70 हजार रुपये बकाया विद्युत भुगतान भी जमा कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र उल्लाहवा (बंजारन पुरवा) क्षेत्र के वीरगंज कस्बे में एसडीओ अरविंद कुमार गौतम के नेतृत्व में छापा मारा गया। इस दौरान बिजली चोरी करने वाले 8 लोगों के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। साथ ही 3 खराब मीटर बदले गये। वहीं 5 लोगों के विद्युत भार भी बढ़ाए गए। इस दौरान 25 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटने के साथ ही एक लाख 99 हजार रुपये बकाया विद्युत बिल की वसूली भी की गई। यह अभियान अभी जारी रहेगा। जो भी लोग विद्युत चोरी करते पकड़े जाएंगे, उनके विरुद्ध स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed