फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Came to fight with wife in search of work, now begging

पत्नी से झगड़ कर आया था काम की तलाश में, अब मांग रहा भीख

Sat, 28 Mar 2020 09:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Came to fight with wife in search of work, now begging
श्रावस्ती। पत्नी से झगड़ कर काम की तलाश में इकौना आया एक व्यक्ति लॉकडाउन के चलते भिखारी बन गया। घरों में मांग कर खाना खा रहा है। दिन में कई बार लोग उसे कोरोना संक्रमिक समझ कर पुलिस को फोन भी कर रहे हें। लेकिन जांच कर बाद में नार्मल होने पर उसे छोड़ देते।
विज्ञापन

लखनऊ के नंदा खेड़ा थाना खाला बाजार निवासी दिनेश पुत्र शिव प्रसाद का चार दिन पहले अपनी पत्नी से विवाद हो गया था। पत्नी से नाराज होकर वह लखनऊ कैसरबाग बस स्टैंड पहुंचा। जहां इकौना की बस लगी थी वह उस पर बैठ कर इकौना पहुंच गया। यहां वह काम की तलाश करके खुद को व्यवस्थित करता इससे पहले पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया गया। सारे प्रतिष्ठान बंद होने के कारण उसकी जेब में रखा पैसा भी खर्च हो गया।
विज्ञापन

इस पर जीवित रहने के लिए वह घरों में भीख मांगने लगा। कोई तो उसे खाना दे देता। लेकिन अधिकांश लोग उसे कोरोना संदिग्ध समझ कर कभी पुलिस को तो कभी स्वास्थ्य टीम को सूुचना देते। ऐसे में उसे दिन में तीन से चार उबार उसे सीएचसी इकौना लाया जाता। हर बार जांच कर उसे नार्मल बता कर वापस भेज दिया जाता। शनिवार बार बार पुलिस द्वारा पकड़े जाने से भयभीत वह लखनऊ अपने घर पैदल ही रवाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed