फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Buses will not run at night on many routes including Ayodhya

Shravasti News: अयोध्या समेत कई रूटाें पर रात में नहीं चलेंगी बसें

Sun, 14 Jan 2024 02:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 14 Jan 2024 02:04 PM IST
विज्ञापन
Buses will not run at night on many routes including Ayodhya
रायबरेली। ठंड व कोहरे के कारण कई रूटों पर बसों की संख्या कम कर दी गई है। लखनऊ व कानपुर छोड़ अन्य रूटों पर शाम 6.30 बजे के बाद बसों के संचालन को रोक दिया गया है। ऐसे में अयोध्या, सुल्तानपुर व प्रतापगढ़ के लिए बसें रात में नहीं चलेंगी।
विज्ञापन


रायबरेली डिपो से 151 बसों का संचालन कराया जा रहा है। इसमें 91 अनुबंधित बसें भी संचालित हैं। ठंड के साथ ही शाम होते ही कोहरा छाने के कारण बसों का संचालन प्रभावित हो गया है। स्थिति यह है कि रोजाना डिपो को चार लाख रुपये कम मिल रहे है। सामान्य दिनों में रोजाना 21 से 22 लाख रुपये तक की इनकम होती थी, लेकिन ठंड और कोहरा बढ़ने के बाद इनकम 17 से 18 लाख रुपये तक सिमट गई है।
विज्ञापन

लखनऊ और कानपुर रूटों पर सवारियां निकलने के कारण रात आठ बजे तक संचालन कराया जा रहा है। अयोध्या, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ सहित अन्य मार्गों पर शाम साढ़े छह बजे के बाद यात्री नहीं मिल रहे हैं। ऐसी दशा में शुक्रवार से बसों के संचालन रात में रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली, उत्तराखंड सहित अन्य बड़े रूटों पर भी बसों की संख्या कम कर दी गई है। यात्रियों की संख्या ठंड के कारण कम हो गई है। लोकल रूटों पर भी बसें सवारियां मिलने के हिसाब से संचालित कराई जा रही हैं।

इनसेटठंड व कोहरे के कारण रोजाना चार लाख रुपये का नुकसान हो रहा है। ऐसी स्थिति में जिन रूटों पर सवारियां कम मिल रही हैं, उन रूटों पर बसों के फेरे कम कर दिए गए हैं।
- एमएल केसरवानी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed