फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Burnt hand of missing married woman found under suspicious circumstances

Shravasti News: संदिग्ध परिस्थितियों में लापता विवाहिता का जला हाथ मिला

Sat, 17 May 2025 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 17 May 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Burnt hand of missing married woman found under suspicious circumstances
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। जब्दी निवासी एक विवाहिता बुधवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस गुमशुदगी का केस दर्ज कर जांच कर रही थी। शुक्रवार को पुलिस ने गांव से कुछ दूरी पर बोरिंग के एक गड्ढे से अधजला हाथ का पंजा बरामद किया।
विज्ञापन

हरदत्त नगर गिरंट क्षेत्र के ग्राम हरबंशपुर के मजरा जब्दी निवासी सैफुद्दीन की पत्नी मुकिन उर्फ सबीना (25) बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई थी। मुकिम के भाई सलाहुद्दीन की तहरीर पर पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर उसके पति सैफुद्दीन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। शुक्रवार को सैफुद्दीन की निशानदेही पर पुलिस ने घर से 500 मीटर दूर मोहनलाल वर्मा के खेत के बोरिंग के गड्ढे से हाथ के दो टुकड़े बरामद किए। वहीं पुलिस ने आम के बाग से हाथ का जला अवशेष भी बरामद किया। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है। घटना की जानकारी के बाद एसपी घनश्याम चौरसिया, एएसपी प्रवीण कुमार यादव, सीओ संतोष कुमार व थानाध्यक्ष सौरभ सिंह ने नायब तहसीलदार विजय प्रकाश गुप्ता के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं, सलाहुद्दीन ने दहेज के लिए अपनी बहन की हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed