फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Buddhist pilgrimage site bustling with Sri Lankan followers

Shravasti News: श्रीलंका के अनुयायियों से गुलजार रही बौद्ध तपोस्थली

Mon, 27 Oct 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 27 Oct 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Buddhist pilgrimage site bustling with Sri Lankan followers
जेतवन परिसर का भ्रमण करते अनुयायी।   - संवाद
कटरा। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती रविवार को श्रीलंका से आए अनुयायियों के 40 सदस्यीय दल से गुलजार रही। सभी अनुयायियों ने बौद्ध भिक्षु दीपालोक के नेतृत्व में विशेष वर्षावास पूजा की। इस दौरान भिक्षु दीपालोक ने अनुयायियों को भगवान बुद्ध के चरित्र के बारे में बताया।
विज्ञापन


बौद्ध भिक्षु दीपालोक ने कहा कि धम्म सभा व धर्म प्रचार के दौरान महात्मा बुद्ध ने कई चमत्कार किए थे, जिसके बाद वहां मौजूद हजारों लोगों ने बौद्ध धर्म को श्रेष्ठ मानकर उसे स्वीकार किया था। एक बार धम्म सभा में अचानक बुद्ध के कंधों से लपटों की जगह पानी और पांवों से पानी की जगह लपटें निकलने लगी थीं।
विज्ञापन


इसके साथ ही उनके शरीर से रंग भी निकलने लगे थे, जिसे देखकर लोग आश्चर्यचकित हो गए और उनके मन में बुद्ध की कई छवियां बन गईं। यही छवियां धम्म का प्रचार करने वाली बनीं। महात्मा बुद्ध ने अपने ही हमशक्ल के साथ धम्म पर वाद-विवाद भी किया, जिसे सुनकर वहां मौजूद लोगों ने माना कि बुद्ध ही असली विजेता, बेहतर इंसान और बेहतर शिक्षक हैं। इसके बाद सभी अनुयायियों ने तपोस्थली का भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed