फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Buddhist followers prayed in Gandhakuti

Shravasti News: बौद्ध अनुयायियों ने गंधकुटी में की प्रार्थना

Sun, 23 Mar 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 23 Mar 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Buddhist followers prayed in Gandhakuti
जेतवन परिसर में भगवान बुद्ध की प्रतिमा लेकर प्रार्थना करते  अनुयायी।
कटरा (श्रावस्ती)। बुद्ध की तपोस्थली श्रावस्ती रविवार को अनुयायियों से गुलजार रही। श्रीलंका का 42 सदस्यीय दल रविवार को तपोस्थली पहुंचा। इस दौरान उपासकों ने भिक्षु श्रद्धालोक महाथेरो के नेतृत्व में गंधकुटी पर प्रार्थना की। साथ ही अनुयायियों ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा लेकर तपोस्थली का भ्रमण किया।
विज्ञापन

प्रार्थना के दौरान भिक्षु श्रद्धालोक महाथेरो ने कहा कि बौद्ध धर्म भारत की श्रमण परंपरा से निकला हुआ एक धर्म और महान दर्शन है। गौतम बुद्ध द्वारा बौद्ध धर्म की स्थापना की गई थी। बौद्ध धर्म में हीनयान, थेरवाद, महायान, वज्रयान और नवयान प्रमुख संप्रदाय हैं, लेकिन बौद्ध धर्म एक ही है। सभी बौद्ध संप्रदाय बुद्ध के सिद्धांत ही मानते हैं। विश्व में करीब 200 करोड़ लोग बौद्ध धर्म के अनुयायी है। दुनिया के 200 से अधिक देशों में बौद्ध अनुयायी रहते हैं। चीन, जापान, वियतनाम, थाईलैंड, म्यांमार, भूटान, श्रीलंका, कंबोडिया, मंगोलिया, लाओस, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया एवं उत्तर कोरिया समेत कई अन्य देशों में बौद्ध धर्म प्रमुख धर्म धर्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed