{"_id":"69b060a1d31cfea534011c64","slug":"buddhas-teachings-inspire-us-to-move-forward-dev-anand-shravasti-news-c-104-1-slko1011-118571-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुद्ध के उपदेश देते हैं आगे बढ़ने की प्रेरणा : देवानंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुद्ध के उपदेश देते हैं आगे बढ़ने की प्रेरणा : देवानंद
Tue, 10 Mar 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
गंध कुटी की परिक्रमा करते थाईलैंड के अनुयायी
विज्ञापन
कटरा। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती मंगलवार को थाईलैंड से आए अनुयायियों के 60 सदस्यीय दल से गुलजार रही। सभी अनुयायियों ने बौद्ध भिक्षु देवानंद के नेतृत्व में पारंपरिक तरीके से गंधकुटी पर फूल पूजा की। इस दौरान बौद्ध सभा भी हुई। इसमें भिक्षु देवानंद ने गौतम बुद्ध के विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बुद्ध के उपदेश व्यक्ति को जीवन में आगे बढ़ने और सफल होने की प्रेरणा देते हैं। यही कारण है कि भारत सहित दुनियाभर में बौद्ध धर्म के अनुयायी हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सफलता के लिए किए गए प्रयासों में होने वाली चूक ही असफलता का कारण बनती है। बुद्ध के विचार जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।