फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Buddha's power comes from deep meditation: Dev Anand

गहन ध्यान से मिलती है बुद्ध की शक्ति : देवानंद

Fri, 12 Sep 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 12 Sep 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Buddha's power comes from deep meditation: Dev Anand
बो​​धि वृक्ष के नीचे पूजा करते वियतनाम से आए अनुयायी। - संवाद
कटरा। वियतनाम से आए अनुयायियों के 30 सदस्यीय दल ने बृहस्पतिवार को अपने रीति-रिवाज से बोधि वृक्ष की पूजा-अर्चना की। इस दौरान बौद्ध भिक्षु देवानंद की अध्यक्षता में बौद्ध सभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


बौद्ध सभा में भिक्षु देवानंद ने बताया कि बुद्ध की शक्ति आध्यात्मिक ज्ञान, गहन ध्यान और आत्म-अनुशासन से पैदा होती है, जिसमें मानसिक क्षमताएं, लोगों को सही मार्ग दिखाने की क्षमता और सांसारिक मोह से मुक्ति शामिल है।
विज्ञापन


उन्होंने आगे बताया कि बौद्ध धर्म में ये शक्तियां मुख्य रूप से अनुभव, ज्ञान, विवेक, प्रज्ञा और करुणा के रूप में प्रकट होती हैं, जो लोगों को मुक्ति की ओर ले जाने में सक्षम बनाती हैं। बुद्ध ने अपने ज्ञान और विवेक का उपयोग अज्ञानता को दूर करने और लोगों को सच्चाई का मार्ग दिखाने के लिए किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुद्ध के पास प्रज्ञा थी, जिससे वे सत्य और असत्य में भेद कर पाते थे और तर्कपूर्ण ढंग से लोगों के संदेहों का समाधान भी कर पाते थे। बौद्ध सभा व पूजन-अर्चन के बाद सभी अनुयायियों ने जेतवन परिसर का भ्रमण कर उसके इतिहास की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed