फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   BSNL

तीसरे दिन भी ठप रहा बीएसएनएल

Wed, 18 Sep 2019 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
BSNL
श्रावस्ती। भारत संचार निगम लिमिटेड की सभी सेवाएं जिले में सोमवार से ध्वस्त हैं। इससे जहां लोग एक दूसरे से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। वहीं नेटवर्क के सहारे चलने वाला काम भी प्रभावित है। बहराइच से सभी सेवाओं के ध्वस्त होने के कारण समस्या कब दूर होगी इसकी जानकारी भी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

बीएसएनएल की लैंडलाइन, मोबाइल व ब्राडबैंड सेवा सोमवार को बहराइच के कैसरगंज के निकट केबिल कट जाने से पूरी तरह ध्वस्त है। यह सेवाएं कब तक बहाल होगी इसकी जानकारी के लिए उपभोक्ताओं की ओर से निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों से कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन सेवा बाधित होने के कारण उपभोक्ताओं को इसकी जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

वहीं बुधवार को तीसरे दिन भी सेवा बाधित होने के कारण जहां लोग अपनों से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। वहीं बीएसएनएल के सहारे चलने वाला काम भी पूरी तरह से प्रभावित है। जनसेवा केंद्र हो और चाहे साइबर कैफे सभी जगह काम काज के लिए लोग नेटवर्क के बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का यह इंतजार कब पूरा होगा इसकी जानकारी न मिलने से लोगों में नाराजगी है। नेटवर्क बाधित होने के कारण तहसील में जहां लोगों को कंप्यूटरीकृत खतौनी नहीं मिल पा रही है, वहीं तहसील सहित अन्य सरकारी कार्यालयों में काम काज प्रभावित है।

लोग विभिन्न योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से वंचित हो रहे हैं। इस संबंध में बीएसएनएल के जेटीओ शकील बताते हैं कि केबिल कटने के कारण समस्या उत्पन्न हुई है। जिसे दूर करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed