फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Border surveillance depends on elite, cameras installed at 2,416 places

Shravasti News: संभ्रांत के भरोसे सीमा की निगरानी, 2,416 स्थानों पर लगे कैमरा

Fri, 22 Sep 2023 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 22 Sep 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Border surveillance depends on elite, cameras installed at 2,416 places
श्रावस्ती। भारत-नेपाल सीमा पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पहली बार जिले में 2,416 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। अधिकांश कैमरे नेपाल की ओर से आने वाली पगडंडियों पर लगे हैं। वहीं क्षेत्र के संभ्रांत लोगों से भी मदद मांगी गई है।
विज्ञापन


भारत-नेपाल की जिले में करीब 40 किलोमीटर खुली सीमा है। यहां से आने-जाने के लिए पगडंडियां हैं, जहां न तो जांच हो पाती है और न ही सुरक्षा के इंतजाम हैं। वहीं जंगली रास्ते भी नेपाल की ओर जाने वालों के लिए रास्ता सुगम बनाते हैं। जबकि सीमा से सटे हुए नेपाल में कई राष्ट्रीय मार्ग भी हैं जो सीधे काठमांडू को सीमा क्षेत्र से जोड़ते हैं।
विज्ञापन

ऐसे में काठमांडू से कोई भी व्यक्ति आसानी से सीमा पार करके श्रावस्ती में प्रवेश कर सकता है। इन्हीं समस्याओं को देखते हुए पुलिस ने अभियान चलाया था। जिसके तहत ग्राम प्रधान समेत अन्य संभ्रांत लोगों से मदद ली जा रही है। इन लोगों के घरों के आसपास सीसीटीवी कैमरा लगवा कर उसका रुख पगडंडी की ओर करवाया गया है। जिले में अब तक 2,416 कैमरे लगवाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी कैमरे वाईफाई सुविधायुक्त हैं। जिनका आईपी एड्रेस स्थानीय थानों में हैं, जहां से इन सुनसान रास्तों की निगरानी की जा सकती है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि पुरानी रिकॉर्डिंग डिलीट न करें। एसपी प्राची सिंह ने बताया कि ऐसे रास्तों की निगरानी पुलिस के लिए चुनौती थी। अब जनसहयोग से लगे सीसीटीवी कैमरों से इन रास्तों पर 24 घंटे निगाह रखी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed