{"_id":"5d0fb9368ebc3e60b23a5cc1","slug":"body-found-of-young-srawasti-news-lko4668911111","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबाब खाने गए किशोर की दूसरे दिन बाग में मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबाब खाने गए किशोर की दूसरे दिन बाग में मिली लाश
विज्ञापन
कबाब खाने गए बालक की दूसरे दिन बाग में मिली लाश
जमुनहा (श्रावस्ती)। मनवरिया भोजा में शनिवार दोपहर भाई के साथ कबाब खाने गए बालक की लाश दूसरे दिन बाग में मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों ने इसकी जानकारी मल्हीपुर पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र मल्हीपुर के मनवरिया भोजा गांव निवासी जल्लन खां का 12 वर्षीय बेटा इश्तियाक शनिवार दोपहर अपने दो चचेरे भाइयों अच्छन और हमजा के साथ गांव के चौराहे पर कबाब खाने गया था। वहां से शाम को अच्छन और हमजा तो वापस आ गए पर इश्तियाक नहीं लौटा।
रविवार सुबह इश्तियाक की लाश गांव के पास बाग में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ी मिली। बाग से गुजरने वाले ग्रामीणों ने इश्तियाक की लाश देखकर इसकी सूचना उसके परिवारीजनों को दी। सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मृतक की मां हशीबुन की तहरीर पर पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। वहीं दूसरी ओर बताया जा रहा है कि जल्लन खां ने दो शादियां की थी। उसकी पहली बीबी से दो बच्चे हैं और दूसरी बीबी हसीबुन से भी दो बच्चे हैं जिनमें से एक इश्तियाक था। दूसरी एक बेटी है।
अच्छन और हमजा जल्लन की पहली बीबी के लड़के हैं जिनके साथ इश्तियाक कबाब खाने के लिए गया था। मल्हीपुर थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र पांडे ने बताया कि घटना की सूचना मिली थी। मृतक की मां द्वारा तहरीर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।