फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Bobby and Naina triumph in cross-country race.

Shravasti News: क्रॉस कंट्री दौड़ में बाॅबी व नैना ने मारी बाजी

Sun, 16 Aug 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 16 Aug 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Bobby and Naina triumph in cross-country race.
क्रासकंट्री दौड़ 
श्रावस्ती। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खेल विभाग की ओर से शनिवार को क्राॅसकंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। जिला क्रीड़ाधिकारी बृजेश कुमार सोनी ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान बालक वर्ग में बॉबी राणा व बालिका वर्ग में नैना द्विवेदी ने बाजी मारी। विजेता खिलाड़ियों को डीएम ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

विगत वर्षों की भांति इस बार भी खेल विभाग की ओर से बालक वर्ग के लिए पांच किलोमीटर व बालिका वर्ग के लिए तीन किलोमीटर की दौड़ प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस दौरान बालक वर्ग के खिलाड़ी कलेक्ट्रेट गेट से हरिहरपुर मोड़ होते हुए पुन: प्रारंभ स्थल पर पहुंचे। वहीं, बालिका वर्ग की खिलाड़ियों ने कलेक्ट्रेट गेट से एचपी पेट्रोल पंप होते हुए पुन: प्रारंभ स्थल तक दौड़ लगाई। बालक वर्ग में बॉबी राणा प्रथम, किशनलाल द्वितीय, प्रवेश कुमार तृतीय, हर्षित कुमार चतुर्थ, रंजीत पंचम व भूषण षष्ठम स्थान पर रहे। इसी तरह से बालिका वर्ग में नैना त्रिवेदी प्रथम, हसीबुन निशा द्वितीय, सानिया बानो तृतीय, पूजा चतुर्थ, कोमल पंचम व संजना षष्ठम स्थान स्थान पर रहीं। विजेता खिलाड़ियों को डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पदक व ट्रैक सूट प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर क्रीड़ा सचिव आशीष कुमार, प्रधानाचार्य डॉ. एकता यादव सहित अन्य मौजूद रहे।

क्रासकंट्री दौड़ 

क्रासकंट्री दौड़ 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed