फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   BJP workers adopted TB patients

भाजपाइयों ने टीबी मरीजों को लिया गोद

Fri, 30 Sep 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
BJP workers adopted TB patients
श्रावस्ती। भाजपा जिला इकाई की ओर से प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। इसी के तहत शुक्रवार को पार्टी पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने टीबी मरीजों को गोद लिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पंजीकृत टीबी मरीजों को गोद लेने के दौरान जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी सहित जनप्रतिनिधियों व जिला पदाधिकारियों ने टीबी मरीजों को किट प्रदान की।
विज्ञापन

इस दौरान सीएचसी सिरसिया में जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी ने पंजीकृत टीबी मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जैसे देश पोलियो मुक्त हुआ है। वैसे ही जल्द ही अपना राष्ट्र टीबी मुक्त भी होगा। इसके बाद उन्होंने थारू जनजाति बाहुल्य ग्राम रानियपुर पहुंचकर ग्रामीणों का हाल जाना। तथा उन्हें केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी लेकर उसका लाभ लेने की अपील भी की।
विज्ञापन

इसी के क्रम में अन्य पार्टी पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने नजदीकी क्षेत्र के अस्पतालों में जाकर टीबी मरीजों को पोषण किट का वितरण कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed