{"_id":"5ff8918a8ebc3e31f35a72e2","slug":"bjp-prepares-meeting-for-panchayat-elections-srawasti-news-lko558850294","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव को भाजपा ने की तैयारी बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव को भाजपा ने की तैयारी बैठक
विज्ञापन
पंचायत चुनाव को लेकर बैठक करते भाजपाई
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई द्वारा पार्टी कार्यालय भिनगा में शुक्रवार को पंचायत चुनाव को लेकर तैयारी बैठक की गई। जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में मुख्य रूप से पंचायत चुनाव के संयोजक व क्षेत्र पंचायत संयोजक मौजूद रहे।
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में पंचायत चुनाव के जिला संयोजक शंकर दयाल पांडे द्वारा जिले के पांचों ब्लाक संयोजकों को आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बारे में जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव में भाजपा पूरी मजबूती से सहभागिता करेगी। इसके लिए शनिवार को जिला बैठक का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र तथा अवध क्षेत्र के पंचायत चुनाव प्रभारी विजय प्रताप सिंह शामिल होंगे। पंचायत चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं को बूथ से लेकर ग्राम, वार्ड तथा क्षेत्र स्तर पर प्रदेश द्वारा बताए गए निर्देशों का पालन करते हुए आगामी पंचायत चुनाव भाजपा का पताका फहराना है।
जिलाध्यक्ष संजय कैराती पटेल ने कहा कि अभी मतदाता सूची का प्रकाशन हुआ है। अब हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। हमको अच्छे व्यक्तियों को चुनाव जिताकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समृद्ध व विकसित ग्राम के सपने को साकार करना है। बैठक में पुरुषोत्तम कौशल, जिला मीडिया प्रभारी संजू तिवारी, पाटेश्वरी मिश्र, प्रयागदेव सिंह, अजय वर्मा, उदय प्रकाश त्रिपाठी, वीरेंद्र शर्मा, सुनील निषाद आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।