फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   BJP organized enlightened class conference

भाजपा ने किया प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन

Sat, 11 Sep 2021 09:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 09:38 PM IST
विज्ञापन
BJP organized enlightened class conference
भाजपा के पार्टी कार्यालय भिनगा में आयोजित प्रबुद्घ जन सम्मेलन में मौजूद प्रबुद्घजन - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई की ओर से शनिवार को पार्टी कार्यालय भिनगा में प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महेश मिश्रा ओम ने की। प्रबुद्ध सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में बहराइच जिले के महसी विधायक मौजूद रहे।
विज्ञापन

भिनगा स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित विधानसभा क्षेत्र स्तरीय प्रबुद्ध सम्मेलन की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक महसी सुरेश्वर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी आज जो अपने सर्वोच्च शिखर पर है। उसमें कार्यकर्ताओं के साथ आप सभी प्रबुद्धजनों का भी योगदान है। आप सभी समाज के बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। आपके द्वारा जनता में प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान से लेकर कोरोना वैक्सीन के निर्माण व टीकाकरण को समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि आप जानते हैं कि जब तक देश की बागडोर मोदी के हाथों में है तब तक देश की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा की तरफ कोई भी देश आंख उठाकर नहीं देख सकता है। अनुच्छेद 370 का खात्मा, अयोध्या भव्य मंदिर निर्माण, तीन तलाक, लद्दाख व जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित राज्य घोषित करने जैसे अभूतपूर्व निर्णय व कार्य हैं। जिसको आने वाली पीढ़ियां सदैव याद रखेंगी। प्रबुद्ध जन सम्मेलन को निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजय कैराती पटेल, दिवाकर शुक्ला ने भी संबोधित किया। इस मौके पर रमन सिंह, रणबीर सिंह, संजी तिवारी, गया प्रसाद मधुकर, पुरुषोत्तम गुप्ता सहित विभिन्न कार्यक्षेत्र शिक्षक, अधिवक्ता, चिकित्सक, व्यवसायी, प्रोफेसर तथा विभिन्न समाज व कार्यक्षेत्र से आये प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed