फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   BJP candidate unopposed district panchayat

भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध जिला पंचायत

Fri, 22 Jul 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
BJP candidate unopposed district panchayat
श्रावस्ती। त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव में रिक्त पदों पर नाम वापसी के बाद सदस्य जिला पंचायत सहित सदस्य ग्राम पंचायत पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इस दौरान डीडीसी पद पर भाजपा प्रत्याशी को निर्विरोध चुना गया। जबकि प्रधान के दो पदों पर आरक्षित वर्ग का व्यक्ति न होने के कारण एक भी नामांकन नहीं हो सका। जिसके चलते यह पद खाली ही रह गया।
विज्ञापन

सदस्य जिला पंचायत के लिए विकास खंड हरिहरपुररानी वार्ड नंबर 8 पर सदस्य रहे असलम की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद रिक्त हुए इस पद पर भाजपा प्रत्याशी अवधेश वर्मा सहित नौ लोगों ने नामांकन किया था। शुक्रवार को आठ लोगों ने नाम वापस ले लिया। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी अवधेश वर्मा को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। जिन्हें रिटर्निंग आफीसर द्वारा जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस दौरान उनके साथ पूर्व सांसद व अध्यक्ष जिला पंचायत दद्दन मिश्र, जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी, जिलाध्यक्ष महेश मिश्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं सिरसिया के क्षेत्र पंचायत वार्ड नंबर 45 हेमपुर में रिक्त पद पर तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। जिन पर मतदान होना है। वहीं ग्राम पंचायत रामपुर देवमन व खैरी तराई का पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित होने के कारण इस पद पर एक भी नामांकन नहीं हो सका है। इसका कारण है कि इन पंचायतों में अनुसूचित जनजाति का एक भी व्यक्ति निवासरत नहीं है। इस कारण इस चुनाव में भी यह पद रिक्त ही रहा। जबकि सदस्य ग्राम पंचायत के तीन पदों पर मात्र दो लोगों ने नामांकन कराया। हरिहरपुररानी में छह ग्राम पंचायत सदस्य पद पर छह लोगों ने नामांकन कराया। जमुनहा के नौ पदों के लिए मात्र एक, इकौना में 15 के सापेक्ष तीन व गिलौला में 23 के सापेक्ष तीन लोगों ने नामांकन कराया है। इस उप चुनाव के बाद भी ग्राम पंचायत सदस्य के 41 पद रिक्त रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed