{"_id":"6278030bfa7b6326413d1736","slug":"bike-rider-killed-in-dcm-collision-two-injured-srawasti-news-lko629677075","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो घायल
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। पयागपुर इकौना मार्ग पर रविवार दोपहर बाइक सवार को पीछे से आ रही डीसीएम ने ठोकर मार दी। जिससे बाइक सवार पर सवार चालक सहित तीन लोग मार्ग पर ही गिर गए। इस दौरान बाइक चला रहा युवक डीसीएम के नीचे आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को सीएचसी इकौना पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो अन्य का इलाज चल रहा है।
बहराइच जिले के थाना विषेश्वरगंज अंतर्गत ग्राम बालापुर निवासी आजम (20) पुत्र मुखिया रविवार को गांव के ही अपने दोस्त धर्मपाल (18) पुत्र बाबू व सोनू (18) पुत्र मंगल बाइक से इकौना बाजार आ रहा था। इस दौरान पयागपुर इकौना मार्ग पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार धर्मपाल व सोनू दूर जा गिरे। जबकि मोटर साइकिल चला रहा आजम सड़क पर गिर कर डीसीएम के नीचे आ गया। जिससे उसके सिपर पर गंभीर चोट आई। वहीं डीसीएम चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
घायलों की हालत गंभीर देख आसपास मौजूद लोग ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने घायल आजम को मृत घोषित कर दिया। जबकि धर्मपाल व सोनू का इलाज कर उन्हें घर भेज दिया गया। वहीं सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने शव का पंचनामा भराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।