{"_id":"61e051729ba46212276f5085","slug":"bike-rider-dies-due-to-bus-collision-srawasti-news-lko6133100100","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
श्रावस्ती के सेमरी नारायनजोत मार्ग स्थित धोबहा पुल पर हुई दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग व खड़
- फोटो : SRAWASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इकौना (श्रावस्ती)। इकौना से वीरपुर मथुरा बाजार जा रहे बाइक सवार युवक को बृहस्पतिवार तेज रफ्तार निजी बस ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सीएचसी इकौना ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सेमरी नारायनजोत मार्ग स्थित धोबहा नाला पुल पर हुए इस हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने चालक को बस सहित कब्जे में ले लिया है।
बलरामपुर जिले के थाना ललिया अंतर्गत ग्राम वीरपुर मथुरा बाजार निवासी मोहम्मद शाहिद (28) पुत्र अमानउल्लाह बृहस्पतिवार को किसी काम से बाइक से इकौना आया था। जहां से वह वापस घर लौट रहा था। जैसे ही वह इकौना थाना क्षेत्र के सेमरी तरहर चौकी अंतर्गत सेमरी नारायनजोत मार्ग स्थित धोबहा नाला पुल पर पहुंचा तभी सामने से आ रही प्राइवेट बस यूपी-46 टी 2962 ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार शाहिद गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची सेमरी तरहर चौकी पुलिस ने गंभीर रूप से घायल शाहिद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मौके पर पहुंची इकौना पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक इकौना संतोष तिवारी ने बताया कि घटना के संबंध में मृतक के परिवारीजनों को सूचना दे गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिवारीजन की ओर से तहरीर दी गई तो चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसे जेल भेजा जाएगा।