फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Bike rider dies after colliding with pole

पोल से टकरा कर बाइक सवार अधेड़ की मौत

Sun, 27 Jun 2021 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after colliding with pole
श्रावस्ती। सिरसिया से भिनगा आ रहा तेज रफ्तार बाइक सवार वन निगम कार्यालय के निकट अनियंत्रित हो गया। जिससे मोटरसाइकिल मार्ग किनारे लगे विद्युत पोल से टकरा गई। जिसमें बाइक सवार अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची भिनगा कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

भिनगा कोतवाली अंतर्गत नगर के ही सिविल लाइन वार्ड के मोहल्ला बगुरइयां निवासी देवराज त्रिपाठी (57) पुत्र रामराज त्रिपाठी भिनगा तहसील में मुंशीगिरी करता था। जो अपने किसी परिचित से मिलने रविवार को सिरसिया थाना क्षेत्र के किसी गांव में गया था। जहां से लौटते समय वह बाइक लेकर जैसे ही भिनगा वन कार्यालय के निकट पहुंचा। तभी बाइक की गति काफी तेज होने के कारण मार्ग में बैठे बंदरों से बचने के प्रयास में वह मोटरसाइकिल से अपना नियंत्रण खो बैठा। जिससे मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो मार्ग किनारे लगे विद्युत पोल से टकरा गई।
विज्ञापन

वाहन की गति तेज होने व हेलमेट न लगाए होने के कारण उसका सिर विद्युत पोल से जा टकराया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची भिनगा कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शवदाह गृह भेज दिया है। वहीं घटना की जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed