फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   bike rider died tragically after colliding with truck in Shravasti

Shravasti News: ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, 50 मीटर तक घिसटी गाड़ी; युवक की मौत...सड़क पर बिखरे शव के चीथड़े

Mon, 03 Mar 2025 03:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 03 Mar 2025 03:16 PM IST
सार

श्रावस्ती में ट्रक की टक्कर के बाद बाइक 50 मीटर तक घिसटती चली गई। बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस आरोपी चालक को तलाश कर रही है।

विज्ञापन
bike rider died tragically after colliding with truck in Shravasti
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के श्रावस्ती में रविवार देर रात सिरसिया तुलसीपुर मार्ग पर डगमरा नाले के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। जबकि ट्रक में फंस कर बाइक करीब 50 मीटर तक घिसटती रही। मौके पर पहुंची सिरसिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  

विज्ञापन


भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दत्तनगर निवासी वीरेंद्र कुमार सरोज (30) रविवार को बलरामपुर के तुलसीपुर में बरात में शामिल होने बाइक से जा रहा था। जैसे ही वीरेंद्र सिरसिया थाना क्षेत्र के डगमरा नाला पुल के निकट पहुंचा। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे वीरेंद्र मार्ग पर गिर गया। जिसे ट्रक रौंदते हुए आगे निकल गया। 
विज्ञापन


इस दौरान बाइक ट्रक में ही फंस कर करीब 50 मीटर तक घिसटती रही। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से भागने में सफल रहा। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। क्षत विक्षत शव को एकत्र कर पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेजा। मृतक के पिता त्रिवेणी प्रसाद सरोज की तहरीर पर सिरसिया पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed