फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Bike fell in section after collision, three injured

Shravasti News: टक्कर के बाद खंड में गिरी बाइक, तीन घायल

Tue, 25 Jul 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 25 Jul 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Bike fell in section after collision, three injured
इकौना (श्रावस्ती)। बौद्ध परिपथ स्थित मोहनीपुर ईट भट्ठा के निकट तीन सवारी बैठाकर बाइक चला रहा एक युवक अचानक सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से भिड़ गया। टक्कर के बाद युवक बाइक से नियंत्रण खो बैठा। इससे बाइक के खड्ड में पलट जाने से उस पर सवार तीनों लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां से उन्हें बहराइच रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम कोट मुबारकपुर निवासी वाल्मीकि मिश्रा (१९) पुत्र रामचंद्र मिश्रा मोटर साइकिल से बलरामपुर के थाना कोतवाली देहात अंतर्गत मिश्रौलिया अपनी बहन के घर गया था। मंगलवार को वह मोटरसाइकिल से बहन राधिका मिश्रा व भाभी नीलू मिश्रा के साथ वापस घर लौट रहा था।
विज्ञापन

इकौना थाना क्षेत्र में उसकी भिड़ंत सामने से आ रही मोटरसाइकिल से उसकी भिड़ंत हो गई। इसके बाद वह मोटर साइकिल लेकर खड्ड में जा गिरा। इससे बाइक चला रहा वाल्मीकि व उस पर सवार नीलू व राधिका गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन चालकों को बांटे हेलमेट
श्रावस्ती। एएसपी प्रवीण कुमार यादव के नेतृत्व में सिरसिया व मल्हीपुर पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान एएसपी ने बगैर हेलमेट दो पहिया वाहन चला रहे सवारों को हेलमेट की उपयोगिता बताते हुए मुफ्त हेलमेट भी प्रदान किया। इस दौरान संबंधित थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed