फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Bike collided with indicator, young man died, brother injured

Shravasti News: संकेतक से टकराई बाइक, युवक की मौत, भाई घायल

Fri, 18 Apr 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 18 Apr 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Bike collided with indicator, young man died, brother injured
जमुनहा (श्रावस्ती)। मल्हीपुर क्षेत्र के ग्राम मनकौरा से कुंडा गांव जाने वाले मार्ग किनारे बने संकेतक से बृहस्पतिवार को एक बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार छोटा भाई घायल हो गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मल्हीपुर क्षेत्र के ग्राम मनकौरा निवासी राम गोपाल वर्मा की पुत्री का 18 अप्रैल को तिलकोत्सव होना था। कार्यक्रम की तैयारी में पूरा परिवार लगा हुआ था। तिलक में वर को देने के लिए राम गोपाल एक बाइक बुधवार शाम को घर लेकर आए थे। रामगोपाल का पुत्र प्रदीप कुमार (18) बृहस्पतिवार सुबह कुंडा गांव जा रहा था। बाइक पर उसका छोटा भाई कुलदीप (15) भी था। प्रदीप बाइक लेकर कुंडा गांव के निकट पहुंचा ही था कि वह बाइक से नियंत्रण खो बैठा। इससे बाइक मार्ग किनारे लगे संकेतक से टकरा गई।
विज्ञापन

आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन दोनों को सीएचसी मल्हीपुर ले कर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में ही प्रदीप की मौत हो गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करा दिया। वहीं कुलदीप का इलाज निजी चिकित्सक से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed