फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Bike collided with bullock cart, woman dead, youth serious

बैलगाड़ी से टकराई बाइक, महिला की मौत, युवक गंभीर

Thu, 24 Dec 2020 09:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 09:17 PM IST
विज्ञापन
Bike collided with bullock cart, woman dead, youth serious
सिरसिया (श्रावस्ती)। विशुनापुर लोहटी से चौधरीडीह जा रहा मोटर साइकिल सवार गुरुवार को कोयलहवा गांव के निकट बैलगाड़ी से टकरा गया। इससे बाइक पर सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी सिरसिया में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची सिरसिया पुलिस ने शव का पंचनामा भरा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन

सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम विशुनापुर लोहटी निवासी सुरेश (28) पुत्र नंदलाल की रिश्तेदारी बलरामपुर के चौधरीडीह में है। जहां किसी रिश्तेदार की मौत हो गई थी। उसका गुरुवार को अंतिम संस्कार होना था। इसमें शामिल होने के लिए सुरेश बाइक से चौधरीडीह जा रहा था। इस दौरान उसके साथ उसकी भाभी गीता देवी (45) पत्नी मैकू भी थी।
विज्ञापन

जैसे ही सुरेश मोटर साइकिल लेकर भिनगा सिरसिया मार्ग स्थित कोयलहवा गांव के निकट पहुंचा, तभी सिरसिया से चिल्हरिया मोड़ जा रही बैलगाड़ी से उसकी टक्कर हो गई। इस दौरान मोटर साइकिल की गति काफी तेज होने के कारण सुरेश व गीता सड़क पर ही दूर जा गिरे। घटना में गीता की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की सूचना पर पहुंची सिरसिया पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सुरेश को सीएचसी सिरसिया पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा भरा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।

बाइक की टक्कर में मां बेटा घायल
कटरा (श्रावस्ती)। इकौना बाईपास स्थित इलाहाबाद बैंक से गुरुवार को बहराइच के थाना पयागपुर अंतर्गत ग्राम परसिया पंडित निवासी विमला देवी (50) पत्नी भीष्म कुमार तिवारी पैसा निकालने आई थी। पैसा निकालने के बाद वह अपने पुत्र नीरज तिवारी (18) के साथ घर वापस जाने के लिए बैंक से बाहर निकली थी। इस दौरान वह बाइक पर बैठने लगी। तभी किसी अज्ञात मोटर साइकिल ने टक्कर मार दी। इससे मां बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना ले जाया गया। महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसे ट्रामा सेंटर बहराइच रेफर किया गया है। नीरज का इलाज चल रहा है। घटना के बाद दूसरी मोटर साइकिल पर सवार युवक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed