फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   big road accident in Shravasti, Innova car collided with tree

Road Accident: श्रावस्ती में बड़ा सड़क हादसा, इनोवा कार पेड़ से टकराई, सात की मौत

Sat, 15 Apr 2023 04:13 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 15 Apr 2023 04:13 PM IST
सार

श्रावस्ती के इकौना थाना इलाके के सोनराई गांव के पास शनिवार सुबह छह बजे इनोवा कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में इनोवा कार सवार सात लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि आठ लोग घायल हो गए। कार सवार सभी लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने पंजाब के लुधियाना से इकौना आ रहे थे।

विज्ञापन
big road accident in Shravasti, Innova car collided with tree
हादसे में क्षतिग्रस्त कार और मौके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। हादसे में आठ लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दर्दनाक हादसे में सड़क पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को थाना इकौना इलाके के कर्मोहना दकाही गांव में भगौती प्रसाद (70) की मौत की हो गई थी। इस पर लुधियाना में रहकर काम कर रहे पारिवार के 14 सदस्य इनोवा पीबी 29 एच 4067 से अपने गांव कर्मोहना दकाही थाना इकौना आ रहे थे। थाना इलाके के नेशनल हाइवे पर सोनरई गांव के पास शनिवार की सुबह चालक को झपकी आ गई।
विज्ञापन


इस वजह से इनोवा सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकराकर खंती में पलट गई। हादसे में हीरालाल उर्फ शैलेंद्र गुप्ता (30) पुत्र बेकारु निवासी गांव कर्मोहना थाना इकौना, मुकेश कुमार पुत्र भगौती प्रसाद (30) निवासी कर्मोहना, पुत्ती लाल उर्फ अर्जुन पुत्र भगौती (28) निवासी कर्मोहना, वीरू उर्फ अमित पुत्र हीरालाल नौ वर्ष निवासी कर्मोहना, रामा देवी पत्नी रामफेरन (42) निवासी टेडवा थाना ललिया बलरामपुर और वाहन चालक हरीश कुमार पुत्र सोमनाथ (42) वर्ष निवासी अर्जुन कॉलोनी लुधियाना की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा, ननके उर्फ सुशील कुमार पुत्र भगौती परसाद (35) कर्मोहना, सुरेश कुमार पुत्र भगौती प्रसाद (42) निवासी कर्मोहना, नीतू पत्नी हीरालाल (28) निवासी कर्मोहना, नीलम पत्नी मुकेश (25), बबलू पुत्र गोपाल (8), सरिता पत्नी बबलू (30) ,रूही पुत्री बबलू (9), काव्या उर्फ लाडो पुत्री बबलू (5) वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक इकौना संतोष कुमार तिवारी ने मौके पर पहुंच कर जेसीबीकी मदद से वाहन को खंती से बाहर निकलवाया और घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना लाया गया। डॉक्टरों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया, आठ घायलों की हालत गंभीर देख उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। 

घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती प्राची सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती ने घटना स्थल का जायजा लिया। प्रभारी निरीक्षक इकौना ने बताया कि सभी मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed