{"_id":"5e482ee38ebc3e6a92122440","slug":"bhinga-mlas-not-spending-area-development-fund-srawasti-news-lko508734631","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र विकास निधि नहीं खर्च कर रहे भिनगा विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र विकास निधि नहीं खर्च कर रहे भिनगा विधायक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। भिनगा विधायक विकास कार्यों में रुचि नहीं ले रहे हैं। इसके चलते वर्ष 2017-18 से लेकर अब तक विधायक क्षेत्र विकास निधि का तीन करोड़ छब्बीस लाख चौबीस हजार रुपये डीआरडीएम में पड़ा हुआ है। यही नहीं परियोजना का प्रस्ताव न देने के कारण वर्ष 2018-19 में जीएसटी के लिए आवंटित चालीस लाख रुपये भी लैप्स हो चुके हैं। निधि के तहत कार्य कराने के लिए सीडीओ की ओर से अब तक विधायक को करीब 15 रिमाइंडर भी भेजे जा चुके हैं। इसके बाद भी विधायक ने विकास कार्य के लिए एक भी प्रस्ताव नहीं भेजा है।
जिला भौगोलिक दृष्टिकोण से अल्प विकसित है। इसीलिए नीति आयोग ने इस जिले को अति पिछड़े जिले की सूची में शामिल कर यहां स्वास्थ्य, शिक्षा, कुपोषण के क्षेत्र में विशेष कार्य करने का निर्देश दिया था। शासन स्तर पर जिले में इन मामलों पर काम हो रहा है, लेकिन यहां की जनता की ओर से चुने गए भिनगा विधायक मोहम्मद असलम रायनी को लोगों की तकलीफों से शायद कोई लेना देना नहीं है।
इसीलिए जब से वह विधायक चुने गए हैं, उसी वर्ष से उनके क्षेत्र विकास निधि का पैसा खर्च ही नहीं हुआ। ऐसा नहीं है कि आम लोगों को उनसे उम्मीदें नहीं है। प्रतिदिन क्षेत्र के लोग कहीं गांव को संपर्क मार्ग से जोड़ने के लिए आरसीसी रोड़ तो कहीं जल निकासी के लिए नाली निर्माण तथा अपनी अन्य समस्याओं के समाधान के लिए फरियाद लेकर उनके दरवाजे पर आते हैं। यहां हर आने वाले को वह निधि का पैसा आते ही कार्य कराने का आश्वासन तो दे देते हैं, लेकिन तीन वित्तीय वर्ष के अवशेष तीन करोड़ छब्बीस लाख चौबीस हजार रुपये का प्रस्ताव उन्होंने कभी भी नहीं दिया। यहां तक कि प्रस्ताव न देने के कारण मुख्य विकास अधिकारी ने उन्हें अब तक लगभग 15 रिमाइंडर भी भेजे हैं, ताकि यह पैसा जिले के विकास पर खर्च हो सके। इसके बावजूद विधायक विकास कार्यों के इस पैसे को दबाए बैठे हैं।
विज्ञापन
यह धनराशि प्रस्ताव का कर रही इंतजार
वर्ष अवशेष धन
2017-18 छह लाख बावन हजार चार सौ रुपये
2018-19 एक करोड़ उन्नीस लाख बहत्तर हजार रुपये
2019-20 दो करोड़
जीएसटी के चालीस लाख का हुआ नुकसान
विधायक क्षेत्र विकास निधि के अंतर्गत आवंटित धन से अलग जीएसटी प्रतिपूर्ति देने का प्राविधान है। ऐसे में जिन योजनाओं का प्रस्ताव विधायक की ओर से दिया जाता है, उसकी जीएसटी प्रतिपूर्ति के लिए वर्ष 2018-19 में भिनगा विधानसभा को चालीस लाख आवंटित हुए थे। विधायक की ओर से प्रस्ताव नहीं दिए जाने के कारण 19-20 लगते ही यह धन लैप्स हो गया। अब जब भी 18-19 के अवशेष धन के लिए प्रस्ताव होगा तो जीएसटी क्षेत्र विकास निधि से ही काटी जाएगी। ऐसे में भिनगा विधानसभा क्षेत्र को लगभग चालीस लाख रुपये वार्षिक का नुकसान हुआ।
इन योजनाओं पर हो सकता था खर्च
विधायक क्षेत्र विकास निधि के अंतर्गत अब तक माननीयों की ओर से उन परियोजनाओं को लिया जाता रहा है, जो किसी अन्य योजना से आच्छादित न हो व जिसका उपयोग ज्यादा से ज्यादा लोग करते हों। क्षेत्र में अक्सर पेयजल, सिंचाई, संपर्क मार्ग व शिक्षा उन्नयन के लिए आम लोगों की ओर से प्रस्ताव विधायक को भेजे जाते हैं, ताकि क्षेत्र में आम लोगों को इसका लाभ मिले। लेकिन विधायक की ओर से अभी तक किसी के प्रस्ताव पर कोई विचार नहीं किया गया।
भिनगा विधान सभा क्षेत्र विकास निधि का पैसा अभी बहुत बचा हुआ है। इस पर प्रस्ताव देने के लिए कई बार रिमाइंडर भी भेजा गया है, लेकिन अभी तक कोई भी प्रस्ताव नहीं प्राप्त हुआ है। प्रस्ताव मिले तभी यह पैसा खर्च हो पाएगा। वहीं वित्तीय वर्ष 2018-19 में आवंटित जीएसटी मद का चालीस लाख रुपये वित्तीय वर्ष पूरा हो जाने के कारण वापस कर दिया गया है। - अवनीश राय, सीडीओ
हरिहरपुररानी व सिरसिया विकास खंड क्षेत्र के लिए छह माह पूर्व प्रस्ताव भेजा गया था। इसका टेंडर हो चुका है। वहीं वित्तीय वर्ष 19-20 का अवशेष दो करोड़ रुपये 31 मार्च तक प्रस्ताव देकर खर्च कर दिया जाएगा। - मोहम्मद असलम रायनी, भिनगा विधायक