फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   bhinga 320 vidhan sabha 2022

भिनगा से पांच तो श्रावस्ती से तीन ने कराया नामांकन

Tue, 08 Feb 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
bhinga 320 vidhan sabha 2022
श्रावस्ती। जिले में नामांकन के अंतिम दिन दोनों विधानसभा क्षेत्रों से आठ प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किया। इसी के साथ नामांकन कार्य पूरा हो गया। नाम वापसी के साथ ही तय होगा की कितने प्रत्याशी मैदान में अंतिम रूप से हैं।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन का अंतिम दिन था। इस दिन कई परिवर्तन देखने को मिले। श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र से अब तक सपा के पाले में खड़े दिखाई देने वाले मोहम्मद रमजान कांग्रेस के खेमे में पहुंच गए। इस दौरान मोहम्मद रमजान ने श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन कराया। सम्यक पार्टी से राजन सिंह व जन अधिकार पार्टी से मोलहु राम ने नामांकन पत्र जमा किया। वहीं भिनगा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में गजाला चौधरी, आप से सुनील कुमार, सम्यक पार्टी से रामरूप, सुभाष सेना से मंशा राम व विजय कुमार गौतम ने निर्दल के रूप में नामांकन पत्र जमा किया। इसी के साथ नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो गई। अब देखना है कि कितने लोग नाम वापसी व अन्य प्रक्रिया के बाद मैदान में बचे रहते हैं।
विज्ञापन

व्यय प्रेक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित मीडिया मॉनीटरिंग सेल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला सूचना अधिकारी को निर्देश दिया की प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मीडिया में प्रसारण पर व्यापक निगरानी रखी जाए। बिना अनुमति प्रचार-प्रसार करने पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना जायेगा। इस दौरान नोडल अधिकारी राकेश रमन को निर्देश दिया कि कंट्रोल रूम में आने वाली सभी शिकायतों को सूचीबद्ध किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र से सपा उम्मीदवार मोहम्मद असलम राईनी पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में सोमवार को इकौना थाने में मामला दर्ज किया गया है। उन पर सेमगढ़ा में भीड़ को संबोधित करने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed