फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Best Cop of the Month for a better job

बेहतर कार्य के लिए बेस्ट कॉप ऑफ द मंथबेहतर कार्य के लिए बेस्ट काप आफ द मंथ से एसपी ने किया सम्मानित

Fri, 23 Jul 2021 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Best Cop of the Month for a better job
पुलिस कार्यालय सभागार में बीट आरक्षियों के साथ बैठक करते एसपी व अन्य - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। बीट क्षेत्र में निष्ठा व लगन से कार्य करने वाले मुख्य आरक्षी व आरक्षी को शुक्रवार पुलिस अधीक्षक ने बेस्ट कॉप ऑफ द मंथ से सम्मानित किया है। साथ ही एसपी ने सम्मानित कर्मचारियों को और निष्ठा व इमानदारी से कार्य करते हुए जनता के बीच और बेहतर छवि बनाने की सलाह भी दी।
विज्ञापन

जिले में पुलिस विभाग की ओर से बीट व्यवस्था लागू की गई थी। जिसके तहत बीट प्रभारियों सहित वहां तैनात आरक्षियों को बेहतर कार्य करते हुए आम जनता को सुगम न्याय मुहैया कराने का निर्देश दिया था। साथ ही बीट में रहने वाले बुजुर्गों व वरिष्ठ नागरिकों से मिल कर उनकी दिक्कतों को दूर करने की सलाह भी दी थी। इस क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले सभी थानों पर नियुक्त बीट पुलिस अधिकारी में से एक-एक आरक्षी को जून में सराहनीय कार्य करने के लिए एसपी द्वारा बेस्ट कॉप ऑफ द मंथ से सम्मानित किया गया। उन्हें अपने बीट के गांव में जाकर जनमानस से वार्ता कर सूचना एकत्र करने, अपराध पूर्ण अंकुश लगाने का कार्य करने व अपराधियों की सूचना संकलित करने के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

साथ ही बीट पुलिस अधिकारी को आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों की जांच, चरित्र सत्यापन, हिस्ट्रीशीटरों की चेकिंग निरोधात्मक कार्यवाही, संभ्रांत व्यक्तियों से संपर्क स्थापित करने, समन, वारंट की नोटिस तामिला आदि के लिए सम्मानित किया गया है। इसमें सिरसिया पर नियुक्त बीट पुलिस अधिकारी प्रधान आरक्षी जगतनरायण यादव, गिलौला के मुख्य आरक्षी रमेश चंद्र, सोनवा मुख्य आरक्षी राम कैलाश, भिनगा के आरक्षी जलालुद्दीन, मल्हीपुर के आरक्षी सचिन सिंह, इकौना के आरक्षी जीत बंधनव न्यू मॉर्डन थाना श्रावस्ती के आरक्षी सत्य प्रकाश का नाम शामिल है। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे, क्षेत्राधिकारी नगर हौसला प्रसाद, प्रतिसार निरीक्षक विनोद कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed