फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Be careful, cold will not affect COPD patients

Shravasti News: रखें सावधानी, सीओपीडी के मरीजों पर नहीं भारी पड़ेगी ठंड

Tue, 06 Jan 2026 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 06 Jan 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Be careful, cold will not affect COPD patients
 जिला चिकित्सालय में दमा रोगी को सलाह देते चिकित्सक। - संवाद
श्रावस्ती। ठंड का प्रकोप जैसे-जैसे बढ़ रहा है, जिला अस्पताल में सांस से संबंधित मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। इन मरीजों में निमोनिया व सीओपीडी के मरीजों की संख्या अधिक रहती है। चिकित्सक मरीजों को ठंड से बचाव का उपाय सुझा रहे हैं।
विज्ञापन


तराई में पूरे दिन छाए बादल व गलन लोगों को बेहाल कर रही है। ऐसे में सांस संबंधी मरीजों को अधिक दिक्कत हो रही है। जिला चिकित्सालय में सोमवार को लगभग 532 मरीज पहुंचे। इनमें से 65 मरीज सांस रोग की समस्या से पीड़ित रहे।
विज्ञापन


चेस्ट फिजीशियन डॉ. शिवम प्रियदर्शी ने बताया कि ठंड के मौसम में सांस के मरीजों की संख्या अधिक हो जाती है। कारण यह है कि ठंड में हवा में नमी अधिक होती है। ऐसे में धूल के कण भी हवा के साथ फेफड़ों में चले जाते हैं, जिससे संक्रमण का खतरा अधिक हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि फेफड़ों की धमनियां ठंड के कारण सूज जाती हैं। बलगम अधिक बनने से क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) के मरीजों को अधिक परेशानी होती है। इसी तरह बैक्टीरिया, वायरस और फंगस की वजह से वायु थैलियों में सूजन आने से निमोनिया के मरीजों की संख्या भी बढ़ी है।



सांस के मरीजों को ये सावधानियां बरतें
चिकित्सक ने बताया कि ठंड के मौसम में भले ही धूप निकली हो, फिर भी नाक व कान को अच्छी तरह से ढंक कर रखना चाहिए, जिससे सीओपीडी व दमा के मरीजों को धूल, प्रदूषण और ठंडी हवा से बचाव हो सके। फ्लू और निमोनिया का टीका अवश्य लगवाएं, धूम्रपान का सेवन न करें। घर के अंदर ही व्यायाम करें और हमेशा अपना इन्हेलर साथ रखें। साथ ही स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान दें। अलाव तापने से बचें और गुनगुना पानी ही पिएं। किसी भी प्रकार की समस्या हो, तो तत्काल चिकित्सक से संपर्क करें। इन सावधानियों को अपनाने से ठंड के मौसम में भी समस्या से बच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed