फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Shravasti: Motorcyclists collide with cattle; one dead, brothers injured.

श्रावस्ती: गोवंश से टकराए बाइक सवार, एक की मौत, सगे भाई घायल, मातम में बदलीं बारावफात की खुशियां

Wed, 26 Aug 2026 02:34 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, गिरंट बाजार (श्रावस्ती)
अमर उजाला नेटवर्क, गिरंट बाजार (श्रावस्ती) Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 26 Aug 2026 02:34 PM IST
सार

तीनों बाइक सवार हाथ में धार्मिक झंडा लेकर वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान बदला-गिरंट मार्ग पर जयपत्तरपुरवा के पास सड़क किनारे बैठा गोवंश रस्सी तोड़कर सड़क पर आ गया। साहिल जब तक बाइक संभालता वह गोवंश से टकरा गया।
 

विज्ञापन
Shravasti: Motorcyclists collide with cattle; one dead, brothers injured.
मृतक साहिल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदत्तनगर गिरंट क्षेत्र में बदला-गिरंट मार्ग पर जयपत्तरपुरवा के पास मंगलवार की देर रात हुए हादसे में बाइक सवार किशोर गोवंश से टकरा गए। हादसे में एक किशोर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर आई पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। तीनों किशोर बाइक से बारावफात के जुलूस में शामिल होने गए थे और हेलमेट नहीं लगाया था।

विज्ञापन


हरदत्तनगर गिरंट क्षेत्र की ग्राम पंचायत बभनपुरवा निवासी साहिल खान (15) मंगलवार की रात देवरनिया लंबुईया निवासी सगे भाइयों अमजद खान (12) व साहिल खान (8) पुत्र जाहिद अली के साथ बाइक से बारावफात का जुलूस देखने बदला चौराहा गए थे। जहां से रात लगभग एक बजे तीनों हाथ में धार्मिक झंडा लेकर वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान बदला-गिरंट मार्ग पर जयपत्तरपुरवा के पास सड़क किनारे बैठा गोवंश रस्सी तोड़कर सड़क पर आ गया। साहिल जब तक बाइक संभालता वह गोवंश से टकरा गया।
विज्ञापन


टक्कर इतनी तेज थी कि साहिल की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, अमजद खान व साहिल खान गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर से गोवंश की भी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए बहराइच भिजवाया। वहीं, मौके पर जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना की सूचना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और बारावफात की खुशियां मातम में बदल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed