फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Basti, Shravasti, Siddharthnagar, and Sant Kabir Nagar emerged as champions.

Shravasti News: बस्ती, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर व संतकबीरनगर रहे चैंपियन

Wed, 08 Jul 2026 12:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Basti, Shravasti, Siddharthnagar, and Sant Kabir Nagar emerged as champions.
बस्ती की विजेता टीम को शील्ड देते एसपी। 
बहराइच। इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिनों तक चली गोरखपुर जोन की 43वीं अंतर जनपदीय बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता मंगलवार को रोमांचक मुकाबलों के साथ संपन्न हो गई। गोरखपुर जोन के 11 जिलों से आए पुलिस खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में दमदार खेल का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबलों में जहां बस्ती, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर की टीमें अपने-अपने वर्ग में चैंपियन बनीं, वहीं मेजबान बहराइच ने महिला बैडमिंटन और पुरुष टेबल टेनिस में उपविजेता बनकर मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन


पांच जुलाई से शुरू हुई इस प्रतियोगिता में गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती और बहराइच की पुरुष एवं महिला टीमों ने हिस्सा लिया। पुरुष बैडमिंटन के फाइनल में बस्ती ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुशीनगर को हराकर खिताब अपने नाम किया। महिला बैडमिंटन में श्रावस्ती की टीम विजेता रही, जबकि बहराइच को उपविजेता रहकर संतोष करना पड़ा। पुरुष टेबल टेनिस में सिद्धार्थनगर ने पहला स्थान हासिल किया और बहराइच दूसरे स्थान पर रहा। महिला टेबल टेनिस में संतकबीरनगर ने बाजी मारी, जबकि कुशीनगर की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन


समापन समारोह में पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान किए। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी लाइंस राज सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर नारायण दत्त मिश्रा, क्षेत्राधिकारी महसी पवन कुमार, क्षेत्राधिकारी नानपारा पहुप सिंह, पुलिस उपाधीक्षक चित्रांशु गौतम, अमित प्रताप सिंह, प्रतिसार निरीक्षक दिलीप कुमार द्विवेदी, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार यादव, एसआईएपी शंभू शरण यादव, निर्णायक मंडल के सदस्य तथा बड़ी संख्या में खिलाड़ी और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता के विजेता

पुरुष बैडमिंटन: बस्ती प्रथम, कुशीनगर द्वितीय
महिला बैडमिंटन: श्रावस्ती प्रथम, बहराइच द्वितीय
पुरुष टेबल टेनिस: सिद्धार्थनगर प्रथम, बहराइच द्वितीय
महिला टेबल टेनिस: संतकबीरनगर प्रथम, कुशीनगर द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed