फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Bank workers strike in protest against privatization

निजीकरण के विरोध में बैंक कर्मियों ने की हड़ताल

Thu, 16 Dec 2021 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Bank workers strike in protest against privatization
श्रावस्ती। सार्वजनिक क्षेत्रों की बैंकों का निजीकरण किया जा रहा है। इससे क्षुब्ध बैंक कर्मचारी गुरुवार से हड़ताल पर चले गए। अचानक बैंकों की हुई इस हड़ताल के कारण ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बैंक से पैसा निकालने पहुंचे ग्राहक बैंक में ताला बंद देख कर मायूस होकर लौट गए।
विज्ञापन

सरकार की ओर से बैंकों के निजीकरण को लेकर चल रहीं तैयारियों का विरोध करने के लिए यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने 16 व 17 दिसंबर को बैंक बंद रहने की घोषणा की। जिसके समर्थन में गुरुवार को जिले के सभी बैंक बंद रहे। बैंक कर्मियों की हड़ताल से नकदी निकासी से लेकर जमा, व्यापार लेनदेन, ऋण प्रक्रिया, चेक संशोधन, खाता खोलने सहित व्यावसायिक लेनदेन पूरी तरह से ठप रहा। ऐसे में जहां हड़ताल के पहले दिन करीब 12 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ। पैसे की आस में बैंक आने वाले ग्राहकों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

बगैर पूर्व सूचना अचानक हुई इस हड़ताल ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। गुरुवार व शुक्रवार को हड़ताल के कारण बैंकों में लेनदेन नहीं हो सकेगा, जिससे ग्राहकों को परेशान देखा गया। हालाकि हड़ताल के बीच ग्राहकों के लिए यह राहत रही कि एटीएम खुले रहे। जिससे लोगों को अपनी दैनिक आवश्यकता पूर्ति करने में थोड़ी बहुत सहूलियत मिली। हाल यह कि शाम तक भिनगा नगर सहित जिले के अन्य क्षेत्रों में अधिकांश एटीएम भी खाली हो गए, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed