{"_id":"68bc85a38b808232690b0fc7","slug":"balrampur-resident-youth-dies-under-suspicious-circumstances-shravasti-news-c-104-1-srv1004-113920-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: बलरामपुर निवासी युवक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: बलरामपुर निवासी युवक की संदिग्ध हालात में मौत
Sun, 07 Sep 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 07 Sep 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। बलरामपुर जिले के करमैती गांव निवासी सिद्धनाथ कश्यप (20) को लेकर शुक्रवार देर रात उनके परिजन संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों की सूचना पर आई पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बलरामपुर जिले के ललिया क्षेत्र की ग्राम पंचायत करमैती निवासी जनकलाल ने बताया कि उनका भाई सिद्धनाथ कश्यप पांच दिन पूर्व सिरसिया क्षेत्र के बभनी स्थित ससुराल गया था। वहां से लौटने के बाद से ही परेशान रहता था। इस संबंध में उससे कई बार बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया।
शुक्रवार रात लगभग साढ़े नौ बजे मां सीतापती जब उसे खाना देने गईं, तो कमरा अंदर से बंद मिला, उसका शव फंदे से लटकता मिला। आनन-फानन दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला गया और निजी वाहन से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।