फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   bahraich

Shravasti News: भिनगा व इकौना में अध्यक्ष पद के कई दावेदार

Mon, 05 Dec 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
bahraich
श्रावस्ती। भिनगा व इकौना नगर निकाय में अध्यक्ष पद पर कई कई लोग अपना दावा ठोक रहे हैं। संभावित उम्मीदवारों की पहली पसंद सत्ता पक्ष की पार्टी है। टिकट न मिलने पर वे मुख्य विपक्षी दल से टिकट पाने की जोर आजमाईश करेंगे। यहां पर भी दाल नहीं गली तो दूसरी अन्य पार्टियों का दामन थामकर मैदान में उतर सकते हैं। दावेदार विभिन्न राजनीतिक दलों से संपर्क साधने में जुटे हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद भिनगा व नगर पंचायत इकौना के लिए भले ही चुनाव तिथियों की घोषणा न हुई हो, लेकिन दावेदार न सिर्फ जनता-जनार्दन में अपनी पैठ बनाने में जुटे हैं। बल्कि सत्ता दल सहित प्रमुख विपक्षी पार्टियों से टिकट पाने के लिए राजधानी तक का चक्कर लगा रहे हैं। हालांकि सत्ता व प्रमुख विपक्षी दलों को भी अध्यक्ष पद पर अपना प्रत्याशी चुनने के लिए कई पहलुओं पर विचार करना होगा। जानकारों की माने तो कई पार्टी के पदाधिकारी टिकट न मिलने की स्थिति में पार्टी छोड़ दूसरे दल का दामन थाम सकते हैं। दावेदार अपनी पार्टी सहित अन्य पार्टी से भी टिकट पक्का कराने के लिए जोड़-तोड़ में लगे हुए हैं। टिकट न मिलने पर वे बागी हो सकते हैं।
विज्ञापन

देखा जाए तो भिनगा में दो बार से भाजपा के मौजूदा अध्यक्ष दावेदारों की सूची में पहले स्थान पर हैं। वहीं पार्टी के पुराने कार्यकर्ता दीनानाथ गुप्ता, सोनू तिवारी, विनोद साहू, राकेश गुप्ता, अरविंद गुप्ता, राम रूप गुप्ता, अनुपम मिश्रा समेत कई पार्टी से चुनाव लड़ने का दावा कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी से इरफान अहमद, अब्दुल रहीम खां, सुफियान अहमद बागवान, राम अभिलाष यादव, सत्येंद्र प्रताप सिंह, चांद बाबू, महेश यादव, आफताब अहमद व अताउर्ररसूल पहले से ही अपना दावा ठोक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशंका है कि भाजपा के कई दावेदार टिकट न मिलने की स्थिति में पहले सपा, फिर बसपा बाद में कांग्रेस के टिकट पर मैदान में उतर सकते हैं। यही स्थिति सपा के दावेदारों की है। जो अपनी पार्टी से टिकट न मिलने पर पहले बसपा बाद में कांग्रेस या अन्य किसी दल का दामन थाम सकते हैं।
वहीं इकौना में भाजपा से अध्यक्ष पद के लिए मौजूदा तीन बार से अध्यक्ष दावेदारों की सूची में पहले स्थान पर हैं। वहीं पार्टी के पुराने कार्यकर्ता कन्हैया कसौंधन, विवेक सोनी व सतीश जायसवाल भी भाजपा से मैदान में उतरना चाहते हैं। जबकि सपा से पूर्व चेयरमैन महमूद आलम नईमी व मोहम्मद शरीफ चिश्ती प्रमुख दावेदार हैं।

इनमें से जहां नईमी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। तो दूसरे दावेदार की भी पार्टी में अच्छी पकड़ है। भिनगा व इकौना के सभी दावेदार पार्टी कार्यालय भिनगा सहित राजधानी लखनऊ व दिल्ली में बैठे पार्टी के दिग्गजों से संपर्क साध रहे हैं। इनमें से ज्यादातर दावेदार पार्टी से टिकट न मिलने पर बागी हो सकते हैं। ऐसे में सत्ता व विपक्ष को इस बार प्रत्याशी तय करने में कई पहलुओं पर गंभीरता से विचार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed