फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   bahraich

10 प्रतिशत मामलों का भी नहीं हो रहा निस्तारण

Sun, 07 Aug 2022 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
bahraich
श्रावस्ती। जिले की तहसीलों व थानों में आयोजित होने वाला संपूर्ण समाधान दिवस औपचारिकता बनता जा रहा है। जहां एक ही छत पर सभी विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति के बावजूद 10 प्रतिशत मामलों का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो पा रहा है। ऐसा ही कुछ शनिवार को जिले की तहसीलों में देखने को मिला। जहां पर आए 217 में से 20 मामले ही मौके पर निस्तारित हो सके।
विज्ञापन

इकौना तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस तहसील दिवस की अध्यक्षता डीएम नेहा प्रकाश ने की, एसपी अरविंद कुमार मौर्य की उपस्थिति में विभिन्न समस्याओं को लेकर 90 फरियादी पहुंचे। यहां मात्र 10 शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका। शेष शिकायतों को एक सप्ताह में निस्तारित करने के लिए कहा गया। जमुनहा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 85 शिकायतें आई। इनमें से मौके पर मात्र छह शिकायतों का ही निस्तारण किया जा सका, जबकि भिनगा में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 42 शिकायतें प्राप्त हुई। इनमें से मौके पर सिर्फ चार शिकायतों का ही निस्तारण हो सका। शेष मामलों में हमेशा की भांति फरियादियों को एक सप्ताह में न्याय दिलाने का आश्वासन देकर वापस लौटा दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान भिनगा में अपनी फरियाद लेकर आए मंसूर अली ने बताया कि वह विगत कई माह से अपनी भूमि की पैमाईश की मांग को लेकर तहसील व थाना दिवस का चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। टंडवा बनकटवा निवासी राजेश ने बताया कि उनके द्वारा भूमि का बैनामा कराया गया था। जिसके बगल में कबूतरी देवी ने भूमि बैनामा कराया था। जिसके द्वारा पीड़ित की भूमि पर कब्जा कर टटिया लगा ली गई है। इसकी कई शिकायतों के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ऐसा ही कहना अन्य फरियादियों का था। जो विगत कई माह से थाना व तहसील दिवस में फरियाद लेकर आ रहे है। लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed