{"_id":"627e9bfd13c484231e1afe06","slug":"bahraich-srawasti-news-lko6304610112","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनर्स को मिलेंगे स्मार्ट फोटो युक्त आई कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनर्स को मिलेंगे स्मार्ट फोटो युक्त आई कार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। जिला कोषागार श्रावस्ती से पेंशन लेने वाले सभी पेंशनर्स अब स्मार्ट फोटो युक्त आईडी कार्ड धारक होंगे। इसके लिए पेंशनर्स को निर्धारित प्रारूप पर सभी सूचनाएं भरकर कोषागार कार्यालय को उपलब्ध करानी होंगी। इसके बाद इन्हें कोषागार, निदेशालय भेजा जाएगा जहां से आईडी कार्ड बनाकर पेंशनरों को मुहैया कराया जाएगा।
जिले में तमाम ऐसे पेंशनर्स हैं जिनके पास पेंशन से संबंधी कोई आईडी कार्ड अथवा प्रमाण पत्र नहीं है। ऐसे में उनके सामने कई प्रकार की समस्याएं भी आती हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। कलेक्ट्रेट स्थित जिला कोषागार से पेंशन पाने वाले प्रत्येक पेंशनर को अब स्मार्ट फोटो युक्त आईडी कार्ड मुहैया कराया जाएगा। इसके लिए पेंशनर्स को निशुल्क प्रारूप प्रदान किया जाएगा जिसे उन्हें स्वयं भरना होगा। इस प्रारूप में पेंशनर्स को सभी सूचनाएं भरकर कोषागार कार्यालय में उपलब्ध करानी होंगी।
इसका सत्यापन कराने के बाद प्रारूप को कोषागार निदेशालय भेजा जाएगा जहां से आईडी कार्ड बनने के बाद जिले में भेजा जाएगा। बाद में इसे पेंशनरों को मुहैया कराया जाएगा। वरिष्ठ कोषाधिकारी गिरीश कुमार ने बताया है कि प्रदेश के सभी कोषागारों से पेंशन व पारिवारिक पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनर्स को स्मार्ट फोटो आईडी कार्ड की सुविधा देनी है। इसके लिये सूचना मांगी गई है। पेंशनर्स को निर्धारित प्रारूप पर विवरण भरकर सहायक लेखाकार महेश कुमार गुप्ता को उपलब्ध कराना होगा।