फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   bahraich

दुष्कर्मी को दस साल कैद की सजा सुनाई

Sat, 05 Feb 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
bahraich
श्रावस्ती। मल्हीपुर क्षेत्र के एक गांव में लगभग साढ़े तीन वर्ष पूर्व महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी को दोष सिद्ध करार देते हुए दस वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है। वहीं, पीड़िता के साथ मारपीट करने वाले आरोपी के पिता व भाई को छह माह के कारावास से दंडित किया गया है। 22 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।
विज्ञापन

अपर जिला शासकीय अधिवक्ता सत्येंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि 18 अगस्त, 2018 की रात करीब 12 बजे पीड़िता शौच के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान पड़ोसी रामनिधि यादव महिला को घसीट ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत लेकर पीड़िता जब उसके घर गई तो आरोपित के भाई विश्राम व पिता भुसैली यादव ने उसकी पिटाई भी की। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। मामले का विचारण अपर जिला सत्र न्यायाधीश परमेश्वर प्रसाद ने किया।
विज्ञापन

सत्र परीक्षण के दौरान रामनिधि को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई गई। पिता व भाई पर मारपीट के आरोप भी सही पाए जाने पर उन्हें दंडित किया गया। विशेष लोक अभियोजक रोहित गुप्ता ने बताया कि आरोपित रामनिधि न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ। उसके विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed