फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   bahraich

शान से लहराया तिरंगा, हुई परेड

Thu, 27 Jan 2022 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
bahraich
श्रावस्ती। जश्न ए आजादी का महापर्व जिले में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कलेक्ट्रेट सहित जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों सहित शैक्षिणक संस्थाओं में तिरंगा पूरी आन बान शान के साथ फहराया कर राष्ट्रगान हुआ। 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर बुधवार को जिले भर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों व खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। इसमें सभी लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सेदारी की। गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत कलेक्ट्रेट से निकाली गयी साइकिल रेस व क्रास कंट्री दौड़ के साथ हुई।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी नेहा प्रकाश द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने से पहले गार्ड आफ आनर दिया गया। इस दौरान डीएम ने मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान में उल्लिखित संकल्प एवं अनिवार्य रूप से मतदान करने का संकल्प दिलाया। डीएम ने कहाकि देश को आजादी मिलने के दौरान वीर शहीदों ने जिस भारत की परिकल्पना की थी, उसे साकार बनाने के लिए देश के सभी नागरिकों को एकजुटता के साथ जुटना होगा। इस दौरान विकास भवन में सीडीओ ईशान प्रताप सिंह, पुलिस कार्यालय पर एसपी अरविंद कुमार मौर्य, न्यायालय भवन पर जिला जज, जिला पंचायत में अध्यक्ष दद्दन मिश्र, सीएमओ कार्यालय पर सीएमओ ने प्रमुख तौर झंडारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। स्कूल कालेजों में भी गणतंत्र दिवस के मौके पर विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

श्रावस्ती। रिजर्व पुलिस लाइन भिनगा में आजादी के महापर्व पर आयोजित रस्मी परेड का की सलामी डीएम व एसपी ने ली। परेड का नेतृत्व परेड कमांडर पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर अतुल कुमार चौबे ने किया। इस परेड के द्वितीय कमांडर निरीक्षक रामपाल यादव एवं तृतीय कमांडर निरीक्षक मनीष पांडे रहे। परेड में आठ टोली के अलावा एसएसबी के स्वान दस्ते को भी शामिल किया गया था। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों सहित कोरोना योद्धा के रूप में कार्य करने वाले सीएचओ तथा एएनएम को भी प्रशंसी पत्र व पदक देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान थारु कलाकारों ने आकर्षक लोकनृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed