{"_id":"61d5daa3efe1394b8f6856b1","slug":"bahraich-srawasti-news-lko6121603120","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाम जुड़वाने में पुरुषों को पछाड़ा, आगे रहीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाम जुड़वाने में पुरुषों को पछाड़ा, आगे रहीं महिलाएं
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले की आधी आबादी ने विधान सभा चुनाव में बढ़ चढ़ कर हिस्सेदारी करने का जज्बा दिखाया है। पुनरीक्षण बाद प्रकाशित हुई जिले की दोनों विधान सभा क्षेत्र की अनंतिम सूची में नाम जुड़वा कर मतदाता बनने में महिलाओं ने आगे रहकर पुरुष मतदाताओं को पछाड़ा है। इसके तहत ही पांच साल के दौरान जिले में कुल बढ़े 69960 मतदाताओं में महिला वोटरों की हिस्सेदारी जहां 37395 रही वही पुरुष वोटरों की संख्या 32540 रही। जिले में 808113 मतदाता अब होने वाले विधान सभा चुनाव में हिस्सेदारी कर अपना जनप्रतिनिधि चुनेंगे।
प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन बुधवार को हुआ। इसमें जिले की भिनगा व श्रावस्ती विधान सभा सीट के लिए कुल 808113 मतदाताओं को पंजीकृत किया गया है। मताधिकार का प्रयोग करने वालों में 4,29,800 पुरुष व 3,78,272 महिला मतदाताओं के साथ ही 41 थर्ड जेंडर भी शामिल होंगे। सूचियों के अनंतिम प्रकाशन बाद जिले में मतदाताओं की संख्या में वर्ष 2017 में हुए चुनाव के सापेक्ष 69960 मतदाताओं की बढ़ोत्तरी हुई है। इसमें महिला वोटरों की संख्या जहां 37395 और पुरुष वोटरों की संख्या 32540 रही। जबकि थर्ड जेंडर के बतौर भी 25 नए वोटरों ने अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराया। प्रकाशित मतदाता सूची में 9.75 फीसदी वोटर ऐसे हैं जो पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 32.8 प्रतिशत युवा मतदाता शामिल हैं।
जिले की दोनों विधानसभा क्षेत्र की प्रकाशित मतदाता सूची में शामिल 32.8 फीसदी युवाओं की हिस्सेदारी चुनाव में अहम भूमिका निभाएंगी। कुल 8.08 लाख मतदाताओं में शामिल 2.65 लाख युवाओं में से 9.75 प्रतिशत यानि 25843 वोटर पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। थर्ड जेंडर वोटरों की संख्या में भी ढाई गुना तक की वृद्धि दर्ज की गई है। विगत विधानसभा चुनाव में जिले में थर्ड जेंडर जहां 16 थे वहीं इस वर्ष होने वाले चुनाव में इनकी संख्या 41 हो गई है।
विज्ञापन
अनंतिम मतदाता सूचियों में वोटर का नाम जोड़ने, गलत नामों का संशोधन करने मृतकों का नाम हटाने व एक पोलिंग बूथ से दूसरे पोलिंग बूथ पर नाम स्थानांतरण करने की प्रक्रिया नामांकन के अंतिम दिन तक चलेगी। यदि गलती से किसी का नाम छूट गया है या गलत हो गया है या पुन: दर्ज हो गया है, तो संबंधित बीएलओ के माध्यम से फार्म जमा कर इसे सही कराया जा सकता है।
छोटेलाल, सहायक निर्वाचन अधिकारी