फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   bahraich

सिरसिया में मिला कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप

Tue, 28 Dec 2021 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
bahraich
श्रावस्ती। लापरवाही के कारण कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर जिले में दस्तक दे दी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया में भूख न लगने का इलाज कराने एक युवक आया था। चिकित्सकों ने जब इस युवक की कोविड जांच कराई गई तो वह संक्रमित पाया गया। लेकिन इस संक्रमण में बुखार व जुकाम की कोई बात नहीं थी। लेकिन वह भूख न लगना व सुस्ती होने की बात कह रहा था।
विज्ञापन

जिले में फिर से एक कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। जिस व्यक्ति में संक्रमण पाया गया है, वह नए वैरिएंट का है या फिर पुराने का। विभाग इसकी पड़ताल में लगा है कि आखिर संक्रमण कहां से आया और यह किस जेनरेशन का है। जिले में कोरोना संक्रमण की वापसी के बाद स्वास्थ्य विभाग भविष्य को लेकर पशोपेश की स्थिति में है। सबसे पहले स्वास्थ्य विभाग ने मास्क व सामाजिक दूरी की अपील जारी की थी।
विज्ञापन

इसके साथ ही जिन लोगों ने अभी तक कोविड वैक्सीन नहीं ली है, उनसे वैक्सीन लगवाने की अपील और जिन्होंने दोनों डोज नहीं लिया है, उनसे दोनों डोज लगवाने की अपल की जा रही है। एसीएमओ डॉ. मुकेश मातनहेलिया ने बताया कि 15 से 18 वर्ष के बीच होने वाले कोविड वैक्सीनेशन को लेकर अभी तक जिले में कोई दिशा निर्देश नहीं आया है। दिशा निर्देश आने के बाद कैसे टीकाकरण होगा। इसका शिड्यूल जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed