फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   bahraich

सड़क हादसे में मोटर साइकिल सवार की मौत

Fri, 26 Nov 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
bahraich
इकौना (श्रावस्ती)। बौद्ध परिपथ पर जमुनहा गांव के पास गुरुवार रात तेज रफ्तार पिकप ने मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने घायल दंपती को सीएचसी पहुंचाया जहां पति की मौत हो गई। पत्नी की हालत गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बहराइच के थाना पयागपुर अंतर्गत बड़की शाहपारा निवासी अनवर अली (26) पुत्र ननगोड़े गुरुवार को जियारत के लिए इकौना के पांच पीरान दरगाह आया था। इस दौरान उसके साथ पत्नी अमीना (24) भी थी जहां से रात करीब आठ बजे वह मोटर साइकिल से वापस अपने घर जा रहा था। जैसे ही अनवर अली मोटर साइकिल लेकर बौद्ध परिपथ स्थित इकौना थाना क्षेत्र के मोहनीपुर तिराहा के निकट जमुनहा गांव पहुंचा। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकप ने मोटर साइकिल को टक्कर मार दिया जिसमें दंपती मोटर साइकिल सहित मार्ग पर ही गिर पड़े जिन्हें रौंदती हुई पिकप आगे बढ़ गई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने गंभीर रूप से घायल दंपती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने अनवर अली को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अमीन की हालत गंभीर होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, घटना के बाद भाग रहे वाहन चालक को पुलिस ने पीछा कर वाहन सहित पकड़ लिया जिसे थाने लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed