फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   bahraich

प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को सिखाया चुनाव प्रबंधन

Fri, 26 Nov 2021 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
bahraich
इकौना / कटरा (श्रावस्ती)। विधानसभा चुनाव प्रबंधन का मंत्र देने शुक्रवार को इकौना में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे। इस दौरान मंडल के चारों जनपदों के कार्यकर्ता व प्रतिनिधि भी पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के कई संशयों का उत्तर भी दिया।
विज्ञापन

मंडलीय कार्यकर्ता चुनाव प्रबंधन बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव विकास व पारदर्शी सरकार के कार्यों के आधार पर लड़ा जाएगा इसलिए कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर सरकार की नीतियों का प्रचार-प्रसार करें। इस दौरान उन्होंने जोर देकर कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी व राज्य में योगी आदित्यनाथ की सरकार आने के बाद सरकार ने गांव, किसान व गरीब तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। जनता ने बसपा व सपा का शासनकाल को भी देखा है। प्रदेश में गुंडागर्दी चरम पर थी। सड़कों पर महिलाएं सुरक्षित नहीं थीं। जब से प्रदेश की कमान योगी आदित्यनाथ में संभाली है, हालात बदले हैं। साढ़े चार साल में अपराधियों पर शिकंजा कसा गया हैं। अपराधी या तो जेल में है या प्रदेश से बाहर।
विज्ञापन

प्रदेश में न तो एक भी दंगा हुआ और न ही कहीं कोई बड़ा कांड हुआ। महिला सुरक्षा के लिए विभिन्न योजनाओं की शुरूआत हुई जिससे प्रदेश की महिलाओं को लाभ मिला है। इस दौरान देवीपाटन मंडल की विधानसभा चुनाव संचालन समिति के सभी सदस्य, बूथ अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष व सभी विधानसभा क्षेत्रों से 21-21 संघटन के कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व सांसद व जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र ने प्रदेश अध्यक्ष को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस मौके पर श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडे, जिलाध्यक्ष महेश मिश्रा, जिला महामंत्री दिवाकर शुक्ला, सुभाष सत्या, बहराइच के जिलाध्यक्ष श्यामकरण टेकरीवाल, गोंडा जिलाध्यक्ष श्याम किशोर कश्यप, बलरामपुर जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, राहुल राज रस्तोगी, विनोद त्रिपाठी, महराज प्रकाश तिवारी, रणवीर सिंह, रमन सिंह व पूजा पांडे सहित पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed